दिग्विजय सिंह ने मुरैना जिला मुख्यालय सहित पोरसा, सबलगढ़ की चुनावी सभाओं में कहा, 'हमारा संविधान खतरे में हैं।'
'भारतीय जनता पार्टी ने 18 साल के अपने शासन में किसी का भला नहीं किया। उन्होंने सिर्फ फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। यह धोखेबाज और मक्कार हैं। हमारा संविधान खतरे में हैं।' यह बात दिग्विजय सिंह ने मुरैना जिला मुख्यालय सहित पोरसा, सबलगढ़ की चुनावी सभाओं में कहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं। आज हम सबको मिलकर संविधान को बचाना है। हमने 1993 से लेकर 2003 तक किसानों को फ्री बिजली दी, नौजवानों को रोजगार दिया। गांव में ही पंचायत सचिव की नौकरी दी और पंचायती राज को सशक्त बनाया।
श्योपुर
'मोदी-शिवराज को सबसे बड़ा ठग बताया ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे'
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा और न ही कभी ऐसी उम्मीद थी कि राजा-महाराजा भी बिक जाएंगे। कांग्रेस की सरकार तो 2018 में भी बन गई थी, लेकिन हमारे लोगों ने ही हमें धोखा दे दिया। अन्यथा हम उस समय दिए सभी वचन पूरा कर देते। सिंह रात 8 बजे श्योपुर आए और मेला मैदान में आयोजित सभा में 9 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मोदी-शिवराज को सबसे बड़ा ठग बताया और कहा कि भाजपा में सब चीज बिकती है, दाम लगाने वाला चाहिए। कांग्रेस लोगों की समस्या को समझती है।