28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: यहां की मिट्टी में पैदा होते राजनेता, 5 मंत्री व 8 विधायक दिए मुरैना के चार गांवों ने दिए धुरंधर नेता

नायकपुरा, जयनगर चौखूटी, तोर-तिलावली और लालौर गांव के नेताओं ने जिला-जनपद से लेकर मंत्री की कुर्सी की हासिल...

less than 1 minute read
Google source verification
mp_election_morena_assembly_constituency.jpg

आजादी से ही राजनीति का केंद्र रहे मुरैना के चार गांव ऐसे हैं, जिसकी मिट्टी में राजनेता पैदा होते हैं। ये गांव हैं नायकपुरा, जयनगर चौखूटी, तोर-तिलावली और लालौर। इन गांवों से अब तक 5 मंत्री और 8 विधायक बन चुके हैं। इतना ही नहीं जिला पंचायत, जनपद पंचायत, मंडी अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर भी राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं। 2023 में भी आजमा रहे किस्मत 1957 से अब तक जिले को कई मंत्री व विधायक देने वाले इन गांवों से इस चुनाव में भी कई प्रत्याशी मैदान में हैं। वे विधायक बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नायकपुरा के ऐदल ङ्क्षसह कंषाना, वे सुमावली सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, पूर्वमंत्री रघुराज कंषाना मुरैना से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। लालौर में जन्मे बलवीर डंडौतिया दिमनी से बसपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ताल ठोक रहे हैं। तोर-तिलावली के सतीश सिंह सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस के टिकट पर दूसरा चुनाव लड़ रहे हैं। जानिए...कौन, कब बना मंत्री-विधायक 1. ग्राम पंचायत नायकपुरा -सोबरन सिंह कंषाना, विधायक - हरीराम सिंह सर्राफ, विधायक-1957 - कीर्तिराम सिंह कंषाना, मंत्री - ऐदल सिंह कंषाना, मंत्री - रघुराज कंषाना, मंत्री, जिपं अध्यक्ष - भूरा सिंह कंषाना, जनपद अध्यक्ष - मुन्नीदेवी राजेंद्र सिंह कंषाना, मंडी अध्यक्ष 2. ग्राम पंचायत, जयनगर चौखूटी - सोबरन सिंह मावई, विधायक/जनपद-मंडी अध्यक्ष - करतार सिंह मावई, नपाध्यक्ष बानमोर - राकेश मावई, विधायक/नपा अध्यक्ष - प्रबल प्रताप मावई, नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष 3. लालौर - बलवीर डंडौतिया, विधायक - गिर्राज डंडौतिया, मंत्री 4. तोर-तिलावली - गजराज सिंह सिकरवार, विधायक - सत्यपाल सिंह सिकरवार, विधायक/जिपं अध्यक्ष (राज्यमंत्री) - सतीश सिंह सिकरवार, विधायक - वृंदावन सिंह सिकरवार, जिपं उपाध्यक्ष - मानवेंद्र सिंह सिकरवार, पहाड़ग़ढ़ जनपद अध्यक्ष