सीएमओ अवधेश सेंगर ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि पार्षदों द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले करीब छह माह से खाता होल्ड पर था इसलिए काम नहीं हो सके। अब टेंडर बुलाए गए हैं, सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।' वहीँ, मामले को बढ़ता देख नपा अध्यक्ष कुषमा रामवीर तोमर ने कहा कि नगर पालिका का खाता होल्ड पर होने से विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। आरोप तो कोई भी लगा सकता है लेकिन अब विकास कार्य की रूपरेखा बनाई जा रही है, जल्द ही सभी वार्डों में काम किए जाएंगे। (corruption allegation)