खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब डेयरी परिसर में छानबीन की तो विभिन्न टंकियों में 600 लीटर मिक्स दूध मिला। इसके अलावा 100 लीटर सपरेटा दूध, 16 टिन रिफाइंड तेल, एक कट्टे में स्किम्ड मिल्क पाउडर लगभग 7 किलोग्राम, एक अन्य कट्टे में अज्ञात सफेद पाउडर, 7 टिन पैक अज्ञात तेलीय पदार्थ जो आरमएम केमिकल प्रतीत हो रहा था, मिला। इसके लावा 30 किलोग्राम घी, सात लीटर दूध बनाने का घोल, एक नीली कट्टी में 10 लीटर हाइड्रोजन परऑक्साइड, 20 किलोग्राम क्रीम, दो क्रीम सेपरेटर मशीन, एक इलेक्ट्रिक रई, तेल के 500 खाली टिन, दो वेट मशीन एवं एक चार पहिया लोडिंग पिकअप मिला।