3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: मध्यप्रदेश में रेलवे का ब्रिज ढहा, 50 फीट गहरी नदी में गिरे 7 मजदूर, 5 की हालत गंभीर

Morena Accident : मुरैना में क्वारिन नदी पर बना रेलवे पुल अचानक ढह गया, हादसे में 7 मजदूर 50 फीट ऊंचाई से नीचे नदी में जा गिरे...जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है...

2 min read
Google source verification
morena_accident.jpg

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेलवे का ब्रिज अचानक ढह गया। इस घटना में ब्रिज के ऊपर काम कर रहे मजदूर 50 फीट नीचे नदी में गिर गए। इसमें 5 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है

घटना मुरैना जिले में मंगलवार की सुबह 8 बजे की है। यह पुल जौरा के पास नैरोगेज लाइन का पुल है। मंगलवार को सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुराने और जर्जर हो चुके पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। मजदूर एक के बाद एक पुल के नीचे गिरने लगे। नदी में पानी ज्यादा नहीं होने के कारण श्रमिकों को काफी चोट आई है। वहीं लोहे के भी सरिए से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पुल जैसे ही धराशाही हुआ उसके साथ ही श्रमिक भी गिरने लगे। श्रमिक अपने आपको संभालते तब तक वे पुल के साथ नीचे आ चुके थे। सात घायल मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरैना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Story Loader