8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 लाख 81 हजार 723 वाहनों से घुटता सड़कों का दम

- सड़क की क्षमता से ज्यादा सड़क पर दौड़ रहे दो पहिया, चार पहिया, यात्री और मालवाहक वाहन- दो और चार पहिया वाहन से शहर की सड़कें हो गई संकरी

2 min read
Google source verification
2 लाख 81 हजार 723 वाहनों से घुटता सड़कों का दम

2 लाख 81 हजार 723 वाहनों से घुटता सड़कों का दम

मुरैना

साल-दर-साल सड़कों पर हजारों नए वाहन जुड़ रहे है और सड़कें सिकुड़ती जा रही है। कुछ साल ऐसे ही चला तो सड़कों पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। वहीं पैदल चलने वालों को कहीं जगह ही नहीं मिले। दरअसल जिले में सड़क की क्षमता से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं। दस सालों में इनकी संख्या 2 लाख 81 हजार 723 तक जा पहुंची है। इससे सड़कों का दम घुट रहा है।
जिले के परिवहन विभाग का पंजीयन आंकड़ा बताता है कि पिछले दस सालों से दो पहिया, चार पहिया, यात्री और माल वाहक वाहन 2 लाख 81 हजार 723 पंजीकृत हुए। ऐसे में जरूरत के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढऩी चाहिए, लेकिन सड़कें सिकुड़ती जा रही है। पार्किंग का प्लान नहीं होने से शहर में हर तरफ वाहनों का जमावड़ा है। परिवहन विभाग में दो पहिया वाहन 2 लाख 24 हजार 496, चार पहिया वाहन 26 हजार 586, यात्री वाहन 8 हजार 431 और ट्रक 22 हजार 210 पंजीकृत हुए हैं। सड़क की क्षमता के अनुसार यह संख्या अधिक है। ऐसे में दो पहिया वाहनों के कारण शहर के गली-मोहल्ले और मुख्य मार्ग भरे दिखते हैं।
सड़कों पर दोपहिया का राज
शहर की सड़कों पर दुपहिया का राज है। जिला परिवहन विभाग से पंजीकृत होने वाले दोपहिया वाहनों का आंकड़ा काफी ज्यादा है। प्रत्येक साल जिस तरह वाहनों की संख्या सड़कों पर बढ़ रही है, उस के मुकाबले मुरैना में सड़कें वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही है। नतीजा यह हो रहा है कि जाम की स्थिति बन रही है। बेतरतीब वाहन और उस पर जमावड़ा वाहन चालकों के साथ राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कुल पंजीकृत समस्त वाहनों में सबसे अधिक हिस्से पर दोपहिया का कब्जा है।
सर्वाधिक दोपहिया वाहन, कार दूसरे नम्बर पर
वाहनों में सबसे अधिक दो पहिया सड़कों पर आ रहे है। इसमें बाइक व स्कूटर शामिल है। दूसरे नम्बर पर सड़कों पर उतरने वाले वाहन कारें है। इसके बाद ट्रैक्टर भी हैं, लेकिन ये गांवों में ज्यादा है। शहर में माने तो तीसरे नम्बर पर ऑटो है। सड़कों पर इनकी संख्या बेशुमार बढ़ती जा रही है।
फैक्ट फाइल
वर्ष 2012 से 2022 तक परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहन
दोपहिया वाहन: 224496
चार पहिया वाहन: 26586
यात्री वाहन : 8431
ट्रक : 22210
वर्सन
सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए यातायात मैनेजमेंट बेहतर करने की जरूरत है। लोगों को भी यातायात के नियम पालन करने चाहिए। जिससे यातायात का सुचारू संचालन आसानी से हो सकता है। यातायात व्यवस्था बेहतर करने अभी बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
अंकित अस्थाना, कलेक्टर, मुरैना