5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज ने की दहेजबंदी तो शादी के कार्ड पर लिखा खर्च का ब्यौरा

समाज सुधार से जुड़े स्लोगन भी छपवाए कार्ड पर

2 min read
Google source verification
Morena News, Morena Hindi News, Mp News, Morena, Society's, Wedding card, Dowry

शादी का कार्ड जिस पर लिखा पूरा खर्च का ब्यौरा।

मुरैना. संत हरिगिरी महाराज की दहेजबंदी और शराबबंदी की मुहिम अब गुर्जर समाज में प्रभाव दिखा रही है। जहां शुक्रवार को हुई पंचायत में दहेज में आए 21 हजार रुपए एक व्यक्ति ने वापस किए, उधर एक बेटी के पिता ने शादी के कार्ड पर न सिर्फ दहेजबंदी, शराबबंदी के स्लोगन लिखवाए हैं, बल्कि शादी में होने वाले खर्च का ब्यौरा तक दिया है। जैसा कि महापंचायत के दौरान निर्णय लिया गया था।
सरहाना पंचायत के गरसिंह का पुरा निवासी रामदयाल सिंह गुर्जर की बेटी पूजा की शादी 20 जून को है। जिसके लिए रामदयाल सिंह ने रिश्तेदारों के लिए कार्ड छपवाए है, लेकिन यह कार्ड कई मायने में अन्य कार्डों से अलग है। इस कार्ड पर खादी के खर्च का पूरा ब्यौरा दिया गया है, जिसमें ब्याह पढऩे के पंडित की दक्षिणा 1100 रुपए, थाली की रस्म 5100, लगुन 1100 रुपए, दरवाजा 1100 रुपए, भात 5100 रुपए, अंकमाला 10 रुपए, ठिक 50 रुपए, पान 1100 रुपए सहित पांच बर्तन, कूलर, अलमारी, बेड देंगे। इसके साथ ही बारात में महज 100 लोगों ही आमंत्रित किए गए हैं। महज यही नहीं शादी के इस खर्च के ब्यौरे के साथ कार्ड पर दहेज बंदी व समाज सुधार से जुड़े स्लोगन जैसे 'मृत्यु भोज और माला छूटी, खाना छूटा मेज पे, बाजे छूटे, दारू छूटी अब की चोट दहेज परÓ लिखा गया है साथ ही बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, न दहेज लेंगे न दहेज देंगे लिखा गया है। वहीं शादी में शामिल होने वाले लोगों से संत हरिगिरी महाराज के आदेशानुसार शराब पीकर शामिल न होने की अपील भी की गई है। संत हरिगिरी ने शुक्रवार को ही करह आश्रम पर महापंचायत आयोजित की थी, जिसमें गुर्जर समाज के लिए शादी में खर्च तय किया गया और दहेज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
सबलगढ़. नगर के ग्यासीबाबा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा श्रीराम मंदिर से शुरू हुई। जहां बैण्डबाजों के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा कथा स्थल ग्यासीबाबा के मंदिर पर पहुंची। जहां कथा शुरू हुई। इस दौरान कथा वाचक ऋषिराज शुक्ला ने कथा का वाचन किया। कथा का आयोजन गजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा कराया जा रहा है।