10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस ने कोचिंग संचालक को कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, बस के कांच फोड़े

- पुलिस के समझाने पर सवा घंटे बाद खोला जाम, लोगों बोले- स्पीड में थी बस - पुलिस अधिकारी समय पर पहुंच जाते तो जल्दी खुल सकता था जाम

2 min read
Google source verification

मुरैना. नेशनल हाइवे क्रमांक 552 जौरा रोड पर बस ने बाइक सवार कोचिंग संचालक को कुचल दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना से ग्वालियर रैफर किया गया है। आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान सडक़ पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसमें स्कूल बस व एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस की समझाइश पर सवा घंटे बाद जाम खुल सका। उसके बाद भी वाहनों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल (28) पुत्र दर्शनलाल निवासी अर्रू का पुरा थाना बागचीनी, मुरैना गांव मैंदा फैक्ट्री के पीछे किराए पर रहकर जौरा रोड पर कोचिंग संचालित करता है। बुधवार की दोपहर करीब 2:45 बजे कोचिंग से पढ़ाकर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 06 एम जेड4205 से अपने किराए के मकान पर जा रहा था, अंबेडकर कॉलोनी के पास पहुंचा ही था तभी बस क्रमांक एमपी 06 पी 0492 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। कोचिंग संचालक के सिर व मुंह में गंभीर चोट आई है। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट के बाद अंबेडकर कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में जौरा रोड पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए और हाइवे जाम कर दिया। पौने तीन बजे से जाम लगाया, पुलिस के समझाने पर सवा चार बजे जाम खुल सका।

  • 40 मिनट देरी से पहुंची सीएसपी व थाना प्रभारीजौरा रोड पर एक्सीडेंट तुरंत बाद ही ट्रैफिक पुलिस का वाहन कुछ आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गया लेकिन भीड़ को देखकर वह एक तरफ खड़े रहे। 40 मिनट सीएसपी दीपाली चंदोरिया व सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों को समझाया, कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब सवा चार बजे लोगों ने जाम खोला लेकिन लोगों की शिकायत थी कि बस काफी रफ्तार में थी।
  • लोग बोले: सडक़ निर्माण कार्य में लाई जाए तेजीजौरा रोड के रहवासी बोले कि जब तक सडक़ निर्माण में तेजी नहीं लाई जाएगी, तब तक इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहेंगी। जौरा रोड का निर्माण छह माह में पूरा करना हैं, चार महीने निकल चुके हैं, अभी तक सडक़ निर्माण का कार्य ठीक से शुरू भी नहीं हो सका है। इसी के चलते दिन में कई बार जाम लगता रहता है। सडक़ निर्माण के चलते ट्रैफिक वनवे हो गया है। सुबह के समय मुरैना गांव पेट्रोल पंप के पास बीच सडक़ पर ट्रक खराब हो गया था इसलिए जाम लगता रहा।कथन
  • मौके से दुर्घटनाकारित बस को जब्त कर थाने ले जाया गया है। चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है। घायल को ग्वालियर रैफर कर किया गया है। सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंच गई थी और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया।दीपाली चंदोरिया, सीएसपी