
मुरैना. समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की अंतिम तारीख 5 मई तक थी। अभी तक 45000 टन गेंहू खरीदा जा चुका है। जबकि लक्ष्य 50 हजार टन का था। परंतु लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी है। हालांकि जिन किसानों ने टोकन कटवा लिया है, उनके गेंहू नौ मई तक खरीदे जा सकेंगे।
जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए करीब 18 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। खरीद के लिए जिले में 28 केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर गेंहू खरीदी की गई। गेंहू का पंजीयन तो हर साल होता है लेकिन वर्ष 2023 और 2024 में पंजीयन के बाद भी समर्थन मूल्य पर भाव उचित नहीं मिला और मंडी में समकक्ष मूल्य रहा इसलिए खरीद नहीं हो सकी। लेकिन इस साल कृषि मंडी में गेंहू समर्थन मूल्य से कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर 2600 रुपए और मंडी में 2400 रुपए प्रति क्विंट के करीब भाव मिला इसलिए इस बार किसान सरकारी केन्द्रों पर पहुंचे और अपने गेंहू का विक्रय किया।
जिले के की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिरहरुआ अंबाह, रिठौना, लल्लू बसई, सैंथरा, उसैदपुरा, दीखतपुरा, पिड़ावली, लीड संस्था सेंट्रल वेयर हाउस मुरैना, धनेला सेंट्रल वेयर हाउस, बिचौला सेंट्रल वेयर हाउस, जैतपुर नूराबाद, बड़ागांव नावली सेंट्रल वेयर हाउस, मुंद्रावजा, परसौटा जौरा, निटहरा छैरा, मामचौन कैलारस, कसमढ़ा अंबाह, अजनौधा मुरैना, मृगपुरा सेंट्रल वेयर हाउस, पिपरसेवा मुरैना, रिठौराकला, मैनाबसई जौरा, चैना सेंट्रल वेयर हाउस प्रथम, भैंसरोली सेंट्रल वेयर हाउस द्वितीय, खनेता, लीड संस्था जौरा, जाबरोल सबलगढ़, खडिय़ाहार में खरीद केन्द्र शामिल हैं, जिन पर खरीद हुई।
सरकार ने समर्थन मूल्य पर सरसों का भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल रखा है जबकि मंडी में 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक चुकी है, अभी भी मंडी में करीब 5500 से 5600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरसों बिक रही। जबकि समर्थन मूल्य पर सरसों का जांच परख करेंगे, अगर उनके मापदंड में खरी नहीं उतरी तो कैंसिल भी हो सकती है। मंडी में बिना किसी आपत्ति के समर्थन मूल्य से अधिक भाव में सरसों की बिक्री हो रही है।
Published on:
08 May 2025 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
