
मुरैना. दिगम्बराचार्य सुमतिसागर, विद्याभूषण सन्मतिसागर, आचार्य ज्ञानसागर महाराज की जन्मस्थली धर्म नगरी मुरैना की पावनधरा पर ए बी रोड, धौलपुर हाइवे पर नव निर्मित जैन तीर्थ स्थल ज्ञानतीर्थ में नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर के निर्माण हेतु भूमि शुद्धि, भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
आचार्य ज्ञानसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य छाणी परम्परा के सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर महाराज, सोमदत्त सागर महाराज,, हेमदत्त सागर महाराज, पदमदत्तसागर महाराज, नियोग सागर महाराज के पावन सान्निध्य में ज्ञानसागर गुरु मंदिर हेतु भूमि पूजन किया गया। ज्ञानतीर्थ परिवार की ब्रह्मचारिणी बहिन मंजुला दीदी के निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत, पंडित महेंद्रकुमार शास्त्री मुरैना ने मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन की सभी क्रियाओं को संपन्न कराया। नवीन जिनालय भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व आनंद जैन खेकड़ा परिवार सूर्य नगर दिल्ली द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आचार्य सुमतिसागर, आचार्य विद्याभूषण सन्मतिसागर, सराकोद्धारक आचार्य ज्ञानसागर महाराज के चित्रों का अनावरण अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, बड़ा जैन मंदिर के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन, मंत्री विनोद जैन, प्रेमचंद जैन द्वारा किया गया। गुरुदेवों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। आचार्य ज्ञेयसागर महाराज ने सभी भव्य पुण्यशाली जीवों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आचार्य ज्ञानसागर महाराज के अधूरे कार्यों को पूर्ण करते हुए उनके स्वप्न को पूरा करना हैं। आप सभी पूर्ण रूप से समर्पित होकर सभी कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें। मेरा सभी को पूर्ण आशीर्वाद है। 6 मार्च को उक्त जिनालयों की आधार शिला रखी जाएगी।
Published on:
22 Feb 2025 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
