15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलारस और मुरैना में लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

- प्रशासन के पास नहीं कोई हल, राहगीर होते रहे परेशान - कई बैठक होने के बाद भी यातायात सुधार की कवायद हुई बेकार

2 min read
Google source verification

मुरैना. कैलारस नगर में आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। त्योहार के समय यह समस्या और भी भयावह हो जाती है। सोमवार को दिन भर जाम के हालत बने रहे। जाम में वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व सोमवार दोपहर को 12 बजे से 3:30 बजे तक पहाडगढ़़ रोड से एमएस रोड और चौड़ा खरंजा तक स्कूल बस, जीप, ई रिक्शा, दो पहिया वाहनों की लंबी कतार घंटो तक लगी रही। इसमें एक साथ दो एंबुलेंस, वह भी कई बार फंसी रहीं। पुलिस प्रशासन आकर जाम खुलवा देता फिर वही स्तिथि निर्मित हो जाती है। त्योहार को देखते हुए बाजारों में भीड़ ज्यादा हो गई। जाम में एंबुलेंस भी कई बार फंसी जिससे मरीजों को काफी असुविधा हुई। वही स्कूली वाहन भी फंसे रहे जिससे स्कूली बच्चे काफी परेशान नजर आए।

  • बैठकें हुई परंतु नहीं निकला समस्या का हलकार्रवाई न होने के कारण बार-बार लग जाता है। इस जाम की एक बड़ी वजह यह भी है कि यहां कोई डिवाडर नहीं बनाए गए हैं जिसकी वजह से वाहन बेतरतीब ढंग से आकर फंस जाते हैं। इसको लेकर कई बार बैठकें की गई है, लेकिन निराकरण कभी नहीं किया जा सका है। तत्कालीन एस डी एम सबलगढ़ ने इस समस्या से निपटाने के लिए कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की बैठक की लेकिन इस समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया। रोज जाम लगने का मुख्य कारण एम एस रोड के दोनो तरफ अस्थाई अतिक्रमण एवं बेतरतीब बगैर पंजीयन के चल रहे सेकड़ों की संख्या में ई रिक्शा वाहन हैं। ई रिक्शा पंजीयन एवं उनके रूट तय करने की कवायद प्रशासन कई बार कर चुका है लेकिन ई रिक्शा मालिक इसे गंभीरता से नहीं लेते हे इस वजह से जाम लगता है।
  • इधर… मुरैना में भी लगा कलेक्टर बंगले के सामने जाममुरैना में शहर के मुख्य मार्ग एम एस रोड पर कलेक्टर बंगले से ओवरब्रिज चौराहे तक जबरदस्त जाम लगा, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस का ट्रैफिक को लेकर इन दिनों विशेष फोकस है, ऐसे में शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगना, बड़ी बात है। सोमवार की शाम को पुराने बस स्टैंड से बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर कलेक्टर बंगला के सामने से लेकर बाजार तक जाम लगा रहा। राहगीरों को वापस होना पड़ा और कुछ ने सरकारी आवासों के बीच होकर निकलना पड़ा।कथन
  • सोमवार को एम एस रोड पर जाम लगने की सूचना मिली, पुलिस बल ने जाम खुलवाया, इसके स्थाई निराकरण के लिए एस डी एम से चर्चाकर समस्या का निराकरण करवाएंगेविश्राम सिंह बघेल, तहसीलदार, कैलारस
  • त्याहारो के समय जाम लगता है जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा और जाम खुलबाया। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा कर इसका निराकरण करवाएंगे।वीरेश कुशवाह, नगर निरीक्षक, थाना कैलारस