
Head Constable Viral Video
Head Constable Viral Video : तीन दिन पहले इंदौर की सड़कों पर नशे की हालत में एक महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस वालों को परेशान कर दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है। लेकिन इस बार किसी और ने नहीं बल्कि खुद वर्दी वाले ने ही हाई वोल्टेज ड्रामे(Head Constable Viral Video) को अंजाम दिया है।
नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल(Head Constable Viral Video) ने घंटों तक सड़क पर बवाल काटा। साथ ही अस-पास से गुजरने वालों को खूब गलियां भी दी। मामला मुरैना जिले का बताया जा रहा है।
ये पूरा मामला मुरैना जिले के कलेक्ट्रेट के बाहर मेन रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे हेड कॉन्स्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर बवाल काटा। कभी वह सड़क पर लेटता हुआ दिखाई दे रहा है तो, कभी ध्यान की मुद्रा में बैठता नजर आ रहा है। शराबी ने आस-पास मौजूद लोगों को गालियां भी दीं। वीडियो में नशे में धुत हेड कांस्टेबल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने के चलते आवाज को म्यूट कर दिया गया है।
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने हेड कॉन्स्टेबल के ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में दिख रहे हेड कॉन्स्टेबल के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Updated on:
20 Nov 2024, 1:26 PM IST
Published on:
20 Nov 2024, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.