1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताबड़तोड़ फायरिंग करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल

- पिस्टल से एक साथ किए पांच राउंड फायर

2 min read
Google source verification
ताबड़तोड़ फायरिंग करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल

ताबड़तोड़ फायरिंग करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल

मुरैना. जिले में आए दिन फायरिंग के वीडियो सोशल साइड पर वायरल हो रहे हैं। अभी तक आम आदमी व अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के वीडियो सामने आए हैं लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह तोमर द्वारा पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो सोशल साइड पर वायरल हो रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद््देनजर पुलिस अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और दर्जनों अपराधी हथियारों के साथ पकड़े भी है लेकिन जब आम नागरिक व जनप्रतिनिधि अपराधियों जैसा काम करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती है या नहीं, यह तो आगामी समय बताएगा फिलहाल भाजपा नेता की फायरिंग का वीडियो सोशल साइड पर खूब वायरल हो रहा है।
अपराधियों के होते हैं हौंसले बुलंद
नेताजी जैसे लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने और फिर उनके वीडियो वायरल होने से अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं। नेताजी ने तो अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किए लेकिन इस तरह की घटनाओं को देखकर अपराधी बिना लाइसेंस की पिस्टल व कट्टे से फायर कर अपना स्टेटस सोशल साइड पर डाल देते हैं और फिर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करके जेल भेज देती है, अब देखना यह है कि पुलिस इन नेताजी के खिलाफ एफआइआर करती है या फिर सत्ता के दबाव में मामला जांच तक ही सिमटकर रह जाएगा।
कथन
- पिस्टल गिरकर खराब हो गई थी, कानपुर सही कराकर लाए थे, चलाकर चेक कर रहे थे लेकिन अभी भी ठीक से काम नहीं कर रही है, उसको दोबारा कानपुर ले जाना पड़ेगा।
साहब सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
- फायरिंग का वीडियो अभी मिला नहीं हैं, पता करते हैं, मामले की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अरविंद ठाकुर, एडीशनल एसपी

नेताजी का फायरिंग में लगा मन
नेताजी की मानें तो वह पिस्टल चेक कर रहे थे लेकिन चेक तो एक राउंड फायर करके भी किया जा सकता था लेकिन उन्होंने तो लगातार एक के बाद एक पांच राउंड फायर कर दिए।

Story Loader