8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में एक और भाजपा नेता की फायरिंग का वीडियो वायरल

-पेड़ काटने को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पथराव, फायरिंग-सुमावली क्षेत्र के बड़ौना गांव में हुई घटना, क्रॉस कायमी

2 min read
Google source verification
मुरैना में एक और भाजपा नेता की फायरिंग का वीडियो वायरल

मुरैना में एक और भाजपा नेता की फायरिंग का वीडियो वायरल


मुरैना. भाजपा जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह तोमर द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग के बाद अब सुमावली के भाजपा नेता द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि सुमावली वाले मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है लेकिन साहब सिंह तोमर वाले मामले में पुलिस बचाव कर रही है। नगरा थाना प्रभारी नरेश निरंजन का कहना हैं कि साहब सिंह की लाइसेंसी पिस्टल थी, उसको चेक कर रहे थे। लेकिन यह वीडियो किसी अन्य पार्टी या सामान्य व्यक्ति का होता तो अभी तक वह जेल में होता। पुलिस की पक्षपात वाली कार्रवाई को लेकर जिले में तरह तरह की चर्चाएं हैं। सुमावली थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव में घर के पीछे लगे एक पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर डाली। उसके साथियों ने जमकर पथराव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ओमराज (33) पुत्र मेघनाद सिंह जादौन निवासी बड़ौना के घर के पीछे उनके स्वामित्व की भूमि में एक पेड़ लगा हुआ है। रविवार की दोपहर ओमराज का छोटा भाई इस पेड़ को काट रहा था। तभी पड़ौस में रहने वाला विनोद जादौन और उसके परिवार के लोग हथियारों से लैस होकर वहां आ धमके, उन्होंने गालियां देते हुए विनोद जादौन सहित उसके भाई पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जब ओमराज और उसके परिजनों ने उनका विरोध किया तो आरोपी विनोद जादौन ने पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दिए। जिससे वहां दहशत फैल गई। पुलिस ने ओमराज की रिपोर्ट पर विनोद जादौन, प्रमोद जादौन, निवेश जादौन, अभिषेक जादौन के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। सुमावली पुलिस दूसरे पक्ष के फरियादी निवेश (31) पुत्र बिजेश जादौन निवासी बड़ौना की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेन्द्र जादौन, ओमराज जादौन, अंकित जादौन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी व आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते आरोपियों ने शनिवार को घर के सामने फरियादी की मारपीट की। कट्टे से फायर किया एवं जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल की तोडफ़ोड़ की।

फायरिंग में भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष नामजद
पिस्टल से फायरिंग करने वाला आरोपी विनोद जादौन भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है। वहीं विनोद के साथ एफआईआर में नामजद उसका भाई प्रमोद जादौन जनपद पंचायत जौरा में पंचायत सचिव है।