1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम की बैठक में नहीं मिली एंट्री तो रोते हुए निकलीं जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो वायरल

बैठक में शामिल न होने देने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मीडिया के सामने जाहिर की नाराजगी...छलके आंसू

less than 1 minute read
Google source verification
morena.jpg

मुरैना में जन आभार यात्रा से पहले सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर कार्यालय में बैठक ली। लेकिन इस बैठक के पहले ही सियासी बवाल मच गया। दरअसल बैठक में शामिल होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष भी पहुंची थीं लेकिन उन्हें बैठक में एंट्री नहीं दी गई। बैठक में एंट्री न मिलने से जिला पंचायत अध्यक्ष नाराज हो गईं और मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते वक्त उनके आंसू भी छलक पड़े।

रोते हुए लौटीं जिला पंचायत अध्यक्ष
सीएम मोहन यादव मुरैना कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेने पहुंचे थे। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा की ही जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर भी पहुंची थीं लेकिन उन्हें बैठक में एंट्री ही नहीं दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर जैसे ही बैठक में अंदर जाने लगीं तो अपर कलेक्टर सीवी प्रसाद ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया। जिसके कारण आरती गुर्जर को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मीडिया ने जब उनसे बात की तो जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर के आंसू छलक पड़े।

देखें वीडियो-

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
मीटिंग में एंट्री नहीं दिए जाने को लेकर जब मीडिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें मीटिंग में न जाते हुए नीचे ही रुकने के लिए कहा गया है। इसलिए वो वापस लौटकर जा रही हैं, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि ये पहली बार नहीं है जब जनप्रतिनिधि होने के बावजूद अधिकारियों ने उनका नाम मीटिंग में शामिल नहीं किया है ऐसा एक बार पहले भी हो चुका है।

देखें वीडियो-

Story Loader