12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झगड़ा हुआ तो पति पर टूट पड़ी पत्नी, प्राइवेट पार्ट को टारगेट कर बार-बार मारी लात, मारे चाकू

कलयुगी पत्नी ने की पति के साथ हैवानियत...अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा पति

2 min read
Google source verification
orena.jpg

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली सी बात पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट करते हुए पत्नी पति पर टूट पड़ी और उसके गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) को टारगेट कर उस पर हमला बोल दिया। पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर बार-बार लात मारी और इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो चाकू लेकर उसके शरीर पर कई बार वार किया। फिलहाल पति की हालत गंभीर बनी हुई है और वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बार-बार वार करने के कारण पति का गुप्तांग बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

पत्नी से भिड़ना पड़ा भारी
घटना मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के उम्मेद गण बांसी गांव की है जहां रहने वाले एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि युवक को उसकी पत्नी ने बेरहमी से पीटा है और उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही चाकू से शरीर पर भी कई जगह मारा गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। लेकिन पत्नी से भिड़ना पति को भारी पड़ गया।

यह भी पढ़ें- सहन नहीं कर पाई बॉयफ्रेंड की बेवफाई, दूसरी गर्लफ्रेंड से बात करते देख किए ताबड़तोड़ वार

प्राइवेट पार्ट पर मारी बार-बार लात
गुस्से में पत्नी पति पर टूट पड़ी और उसके प्राइवेट पार्ट को टारगेट कर उस पर वार करने शुरु कर दिए। प्राइवेट पार्ट पर पत्नी के द्वारा लात मारे जाने से पति जमीन पर गिर पड़ा और इसके बाद पत्नी ने बार बार उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। इतने पर भी पत्नी का मन नहीं भरा तो उसने घर का चाकू उठा लिया और पति के शरीर पर कई बार चाकू मारे। घर में हो रहे शोर शराबा को सुनकर जब आसपड़ोस के लोग व परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ था जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: इस ट्रिक से जानिए कितने बजे निकलेगा आपके शहर में करवा चौथ का चांद, देखें वीडियो