बॉलीवुड स्टार इरफान खान इन दिनों विदेश में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान इस हफ्ते उनकी कॉमेडी के तड़के से भरपूर फिल्म कारवां रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर करण जौहर, सैफ अली खान, विद्रया बालन और भूमि पेडनेकर जैसे दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। बता दें, फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।