11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MOVIE REVIEW: भूमि की फिल्म शुभ मंगल सावधान फिरसे लाई है शुभ खबर, HIT है फिल्म!

MOVIE REVIEW: भूमि की फिल्म शुभ मंगल सावधान फिरसे लाई है शुभ खबर, HIT है फिल्म!

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 01, 2017

shubh mangal savdhan

shubh mangal savdhan

फिल्म: शुभ मंगल सावधान
स्टार कास्ट: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर
निर्देशक: आर.एस प्रसन्ना
निर्माता: आनंद लाल राय
फिल्म जॉनर: ड्रामा, कॅामेडी, रोमांस

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जब से बॅालीवुड में कदम रखा है उनकी फिल्में छक्कों पे छक्के मार रही हैं। अभी उन्हें इंडस्ट्री में आए सिर्फ 3 साल हुए हैं और इन तीन सालों में उन्होंने बॅालीवुड को 3 हिट फिल्में दी हैं।

भूमि और आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म दम लगाके हइशा भी काफी हिट हुई थी और खबर है की भूमि-आयुष्मान की शुभ मंगल सावधान ने भी बॅाक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

फिल्म की कहानी
फिल्म में आयुष्मान खुराना, मुदित का किरदार निभा रहे हैं वहीं भूमि पेडनेकर, सुगंधा का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म में मुदित और सुगंधा एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन दोनों में से कोई भी पहली बार एप्रोच करने को तैयार नहीं होता। बाद में मुदित हिम्मत जुटा कर आगे बड़ता है और देखते ही देखते उनकी प्यार की गाड़ी आगे बड़ कर शादी तक पहुंच जाती है।

लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी से एक रात पहले ही दोनों इंटीमेट होने की कोशिश करते हैं तब दोनों को अचानक पता चलता है कि मुदित को कुछ मुश्किलें हैं। जिसकी वजह से दोनों की सेक्स लाइफ पर असर पड़ सकता है। पर प्यार में मुदित प्यार के लिए अपनी मेडिकल कंडीशन पर काबू पाने की कोशिश करता है।

स्टोरी लाइन सीरियस मुद्दे पर आधारित है लेकिन इसे पेश कॅामेडी अंदाज में किया गया है। फिल्म में आयुष्मान और भूमि की एक्टिंग शानदार है। लेकिन फिल्म के आखिर में आए क्लाइमैक्स ने पूरी फिल्म का एक्साइटमेंट खत्म कर दिया है।

बता दें फिल्म शुभ मंगल सावधान तमिल फिल्म कल्याना सामायाल साधाम का रीमेक है। भूमी पेडनेकर और आयुश्मान खुराना की इस इस फिल्म को तमिल फिल्म के ही निर्देशक आर.एस प्रसन्ना ने ही डायरेक्ट किया है।