
Major accident in Nagpur Ganpati Visarjan : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उमरेड (Umred Town) में गुरूवार को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में पटाखा शो के दौरान भयानक हादसा हो गया। इस घटना में 11 महिलाएं झुलस गयीं, जिनमें से सात महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस घटना का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इस दौरान कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। इस दौरान एक रॉकेट पटाखा जमीन पर फट गया, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। इससे भीड़ में मौजूद 11 लोग झुलस गये। हादसे में 7 महिलाएं गंभीर रुप से घायल बताई जा रहीं है।
घटना रात करीब 9 बजे इतवारी रोड (Itwari Road) पर श्रीकृष्ण मंदिर (Shrikrishna Temple) के पास हुई। जहां शिव स्नेह मंडल की गणपति का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। अचानक हुए धमाके से मौके पर उपस्थित लोगों में दहशत फैल गई।
घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से सात को नागपुर के सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया और चार को इलाज के लिए उमरेड सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कुछ महिलाओं का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। उधर, स्थानीय अधिकारी घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
Published on:
20 Sept 2024 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
