
मुंबई में शौचालय में नाबालिग से गैंगरेप
Mumbai Ghatkopar News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में सार्वजनिक शौचालय के अंदर एक नाबालिग लड़की से कुछ लड़कों ने दुष्कर्म (Rape in Mumbai) किया। आरोप है कि लड़कों ने अपने घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घाटकोपर के चिरागनगर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से 13 जनवरी को उसी इलाके के सार्वजनिक शौचालय में गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका फायदा उठाकर तीन नाबालिग लड़कों ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। यह भी पढ़े-श्रद्धा वालकर हत्याकांड: 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट में आफताब पूनावाला आरोपी, 100 लोगों की गवाही शामिल
घाटकोपर पुलिस ने तीनों लड़कों को बलात्कार, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराओं के तहत पकड़ा है। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) को सौंप दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद अपराध का खुलासा हुआ। शिकायत के मुताबिक, जब लड़की सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गई थी, तो आरोपी जबरन अंदर घुस गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरांन आरोपियों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो के बारे में जब लड़की के भाई को पता चला तो उसने परिवार को इसकी सूचना दी।
घाटकोपर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा "आरोपी कथित तौर पर लड़की को जबरन शौचालय के अंदर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लड़की के भाई ने वायरल हो रहे वीडियो को देखा और अपने परिवार को बताया। जिसके बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपी नाबालिग है, इसलिए उन्हें किशोर गृह (Juvenile Home) भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।“
Published on:
22 Jan 2023 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
