2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सेना के 2 जवानों की मौत, 6 जवान घायल

Nagpur Army Jawan Accident : नागपुर में एक पुल पर तेज रफ्तार निजी बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 17, 2024

Indian Army nagpur accident

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के नागपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में दो सेना के जवानों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य जवान घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि रविवार को नागपुर में एक तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे यह भयानक दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़े-कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर लिखा RAM, मचा बवाल, हिरासत में लिया गया दुकान का मालिक

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे कैम्पटी टाउन के पास कन्हान नदी पुल पर हुई। गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर के आठ जवान ऑटोरिक्शा से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बस की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई। न्यू कैम्पटी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

दो ऑटो रिक्शा में 15 जवान कन्हान मार्केट में खरीदारी करने जा रहे थे। वापस लौटते समय एक ट्रैवल्स बस उनके एक ऑटो से टकरा गई। हादसे के बाद दूसरे ऑटो रिक्शा में सवार जवानों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित जवानों को दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से बाहर निकाला। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना में ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में भारतीय सेना के जवान विघ्नेश और धीरज राय ने दम तोड़ दिया। ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

Story Loader