11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: जांब समर्थ मूर्ती चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी 8 प्राचीन मूर्तियां बरामद

Jalna Samarth Ramdas Ram Mandir: अगस्त महीने में जालना में समर्थ रामदास (Samarth Ramdas) की जन्मस्थली 'जांब समर्थ' स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) से कई ऐतिहासिक मूर्तियों की चोरी हुई थी। प्राचीन मंदिर से 450 साल पुरानी ऐतिहासिक मूर्तियों के चोरी होने से लोगों में रोष का माहौल था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 29, 2022

Samarth Ramdas Ram Mandir Jalna

जालना राम मंदिर चोरी का केस सुलझा

Jalna Ram Mandir Theft: महाराष्ट्र के जालना जिले के जांब समर्थ स्थित मंदिर (Samarth Ramdas Ram Mandir) से प्राचीन मूर्तियों के चोरी होने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सभी 8 प्राचीन मूर्तियों को को बरामद कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक, इसी साल अगस्त महीने में जालना में समर्थ रामदास (Samarth Ramdas) की जन्मस्थली 'जांब समर्थ' स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) से कई ऐतिहासिक मूर्तियों की चोरी हुई थी। प्राचीन मंदिर से 450 साल पुरानी ऐतिहासिक मूर्तियों के चोरी होने से लोगों में रोष का माहौल था। सरकार ने इस वारदात की जांच का जिम्मा विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपा था। यह भी पढ़े-Andheri Bypoll: मुंबई की अंधेरी सीट पर वोटिंग से पहले नया ट्विस्ट, निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव आयोग से की यह मांग


क्या है मामला?

समर्थ रामदास के जन्मस्थली गांव में स्थित राम मंदिर से 22 अगस्त को ऐतिहासिक मूर्तियां चोरी हो गई थी। पुलिस ने कर्नाटक और सोलापुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कर्नाटक के कलबुर्गी से दो और आरोपियों को उस समय पकड़ लिया, जब वें चोरी की हुई प्राचीन मूर्तियों को बेचने के लिए अच्छे ग्राहक की तलाश कर रहे थे।


8 ऐतिहासिक मूर्तियां बरामद

पहले गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों में एक आरोपी चोरी में शामिल था, जबकि दूसरा आरोपी चोरी का सामान खरीदने-बेचने में संलिप्त था। आरोपियों के पास से चोरी की सभी 8 ऐतिहासिक मूर्तियां बरामद हुई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने ऐतिहासिक मूर्ति को 25 हजार रुपये में बेचा था।

तमिलनाडु पुलिस ने की मदद

महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए तमिलनाडु पुलिस की एक्सपर्ट आइडल विंग (Idol Wing) की भी मदद ली। यह मामला महाराष्ट्र विधानसभा तक भी पहुंचा। शुरुआत में जालना की क्राइम ब्रांच राम मंदिर से मूर्तियों की चोरी की जांच कर रही थी। उसके बाद इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग