27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी ढहने से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

Pune Water Tank Collapse : घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुणे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान जारी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 24, 2024

Pune Water Tank Collapse

Pimpri Chinchwad Accident : महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पिंपरी-चिंचवड के भोसरी इलाके में हुआ। जहां पर आज सुबह अचानक पानी की टंकी गिर गई। मलबे के नीचे दस से पंद्रह मजदूर फंस गए। जिनमें से चार मजदूरों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि यह घटना भोसरी इलाके के सदगरू नगर इलाके में हुई।

जानकारी के मुताबिक, पानी की टंकी लेबर कैंप में रह रहे मजदूरों के ऊपर गिरने से भयानक हादसा हो गया. मजदूर टैंक के मलबे में दब गये। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़े-मां-बेटे ने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा, फांसी पर लटकाया, आदित्य ठाकरे बोले ‘हृदयविदारक…कड़ी कार्रवाई हो’

बताया जा रहा है कि यह घटना सदगुरु इलाके के लेबर कैंप परिसर में आज (24 अक्टूबर) सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। लेबर कैंप में रहने वालों के लिए एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी आज अचानक ढह गई और मलबे में दस से पंद्रह मजदूरों के दब गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है और घायलों को निकाला जा रहा है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बिल्डर ने फर्जी तरीके से इस पानी टंकी का निर्माण कराया था। इस वजह से लोगों में रोष है।

इस बीच, नगर निगम की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जहां पानी की टंकी ढही वह संपत्ति पिंपरी-चिंचवड नगर निगम की नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।