17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम शिंदे के साथ 4 मंत्री और 2 MLA नहीं गए गुवाहाटी, अटकलों का बाजार हुआ गर्म

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे दोबारा गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए गए हैं। इस बार उनके साथ समर्थक मंत्री, सांसद और एमएलए समेत उनके परिजन भी मौजूद हैं। हालांकि, सीएम शिंदे के इस दौरे से चार मंत्री और दो MLA नजर नहीं आए। जिसकी वजह से एक बार फिर से शिंदे गुट में नाराजगी की खबरों को बल मिला है।

2 min read
Google source verification
eknath_shinde_guwahati_visit.jpg

Eknath Shinde Guwahati Visit

महाराष्ट्र की सत्ता परिवर्तन में गुवाहाटी का सीएम एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सत्ता बदलने के बाद सीएम शिंदे दोबारा अपने तमाम समर्थक मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और उनके परिजनों के साथ गुवाहाटी में कामाख्या देवी माता (Kamakhya Devi Temple) के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। सीएम के इस गुवाहाटी दौरे में उनके सभी सांसदों और विधायकों के जाने की बात काफी दिनों से कहीं जा रही थी।

इस दौरे के पीछे देर होने का एक कारण यही था कि सभी लोगों के साथ सीएम गुवाहाटी जाना चाहते थे। इसके बावजूद सीएम शिंदे के गुवाहाटी दौरे में चार मंत्री और दो विधायक नहीं आए हैं। मंत्रियों और विधायकों के नदारद होने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से शिंदे खेमे में नाराजगी की अटकलें सामने आने लगी हैं। यह भी पढ़े: गुजरात में है इलेक्शन तो महाराष्ट्र में छुट्टी क्यों ? शरद पवार ने शिंदे सरकार पर बोला हमला

बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे ने आज गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन किए। सीएम शिंदे के गुवाहाटी पहुंचने पर उनका और उनके साथ गए सभी लोगों का भव्य स्वागत भी किया गया। हालांकि, इस दौरे में मंत्री गुलाबराव पाटिल, मंत्री अब्दुल सत्तार, मंत्री शंभूराज देसाई, मंत्री तानाजी सावंत, विधायक चंद्रकांत पाटिल और महेश शिंदे नजर नहीं आए।

क्यों नहीं गए मंत्री और MLA: सीएम शिंदे के साथ गुवाहाटी न जाने पर चारों मंत्री और दोनों विधायकों ने अपना पक्ष सामने रखा हैं। विधायक चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि मेरी इच्छा थी कि गुवाहाटी में जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन करूं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कई कार्यक्रम थे। जहां मेरी उपस्थिति होना बेहद ही जरूरी था। इसी चलते मैं गुवाहाटी नहीं जा सका। वहीं, मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बताया कि उनके इलाके में स्थानीय इलेक्शन होने वाले हैं। इस बारे में मैंने सीएम एकनाथ शिंदे को भी बताया था। इसके साथ ही उन्हें विनती कर गुवाहाटी आ पाने में अपनी असमर्थता जताई थी। मंत्री अब्दुल सत्तार ने बताया कि नासिक जिले में उनके पहले से कुछ कार्यक्रम तय थे, जहां उनकी मौजूदगी भी जरूरी थी। इस बारे में सत्तार ने सीएम शिंदे से बात भी की थी।

एक ओर जहां शिंदे खेमे के विधायकों और मंत्रियों की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ उद्धव गुट की तरफ से सीएम शिंदे की गुवाहाटी दौरे पर निशाना साधा है। ठाकरे गुट की ओर से यह सवाल किया गया है कि क्या महाराष्ट्र में भगवान की कमी है जो सीएम गुवाहाटी के दौरे पर गए हैं। यह सवाल उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने उठाया है।