
मंत्री के नाम का फ्लैट दिखाकर की 50 लाख की ठगी
- रोहित के. तिवारी
मुंबई. वर्सोवा के राजयोग सहकारी गृहनिर्माण में वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के नाम का फ्लैट दिखाकर उसे सस्ते में दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला ने अधिकारियों के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब मंत्रियों के फ्लैटों पर भी बिचौलियों की पैनी नजर है। वह इन फ्लैटों तक पहुंच बना कर लोगों को सस्ते में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश में लगे हैं। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस और म्हाडा अधिकारी जनकारी जुटा रहे हैं। मामले के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व म्हाडा की ओर से वर्सोवा में राजयोग सहाकारी गृहनिर्माण संस्था के तहत विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों के लिए घरों की लॉटरी निकाली गई थी। अब विधायकों के लिए बनी इस सोसाइटी पर बिचौलियों की नजर पड़ चुकी है। तीन साल पहले पौर्णिमा किशोर पेंडके नाम की आरोपी महिला ने अपनी चिर-परिचित रूपल संजय जैन को सस्ते घरों का हवाला देकर म्हाडा की इमारतों में शासन कोटे से घर दिलाने के लिए 50 लाख की ठगी कर ली। इस पर पीडि़त महिला ने म्हाडा मुख्यालय समेत पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीडि़ता को मिले तीन चेक हो गए बाउंस...
शासन कोटे से म्हाडा में सस्ता घर पाने का सपना देख रही रूपल जैन ने तीन साल पूर्व सांताक्रूज स्थित अपने घर पर पौर्णिमा किशोर पेंडके को 30 लाख रुपए दिए, जबकि बाकी का 30 लाख रुपया वर्क ऑर्डर निकलने के बाद देने की बात कबूल की गई। फिर कुछ दिन बाद भरोसा जीतने के बाद जैन ने फिर उस आरोपी महिला को 20 लाख रुपए दिए। इस तरह से पौर्णिमा पेंडके के पास पीडि़त महिला का 50 लाख पहुंच गया। फिर तीन साल बीतने के बाद पीडि़ता ने खुद को ठगा महसूस किया तो जैन अपने पैसे वापस करने की डिमांड करने लगीं। वहीं बार-बार पैसे वापस करने की मांग कर रही पीडि़त महिला को पौर्णिमा पेंडके ने मार्च 2019 के तीन चेक दे दिए।
रसूखदारों की संलिप्तता की आशंका
चेक बाउंस होने से हताश-परेशान रूपल जैन का संदेह और भी ज्यादा बढ़ गया। फिर उसने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के अलावा म्हाडा मुख्यालय के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जैन को उस महिला की ओर से डराया धमकाया भी गया कि पेंडके की बहुत बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों तक है। इसलिए वह शांत रहे तो ज्यादा बेहतर होगा, लेकिन कानून से न्याय की उम्मीद लगाए बैठीं रूपल जैन को आज इंसाफ पाने के लिए पुलिस से लेकर बांद्रा स्थित म्हाडा कार्यालय तक चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
करोड़ों की चीज लाखों में दिलाने का सपना
वरसोवा स्थित राजयोग सोसाइटी के वीविंग के 15वें मंजिल पर स्थित विधायकों का निवास दिखाया गया, जिसकी कीमत दो करोड़ बताई गई, जबकि उसे शासन स्तर पर सस्ते घर का सपना दिखाकर सिर्फ 60 लाख रुपए में देने की बात कही गई।'
भरोसा के कारण हुई शिकार
मैं राजस्थान से जैसलमेर की रहने वाली हूं। जुहू में मेरा खुद का सैलून है। मैंने बांद्रा पुलिस स्टेशन से लेकर सांतक्रूज पुलिस स्टेशन तक म्हाडा के आला अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा रही हूं, किसी म्हाडा अधिकारी की ओर से वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का फ्लैट खोलकर भी दिखाया गया।
रूपल जैन,पीडि़ता
लोगों को रहना चाहिए सचेत
हमने पीडि़त महिला को बुधवार को म्हाडा मुख्यालय में बुलाया गया है। हालांकि उसके साथ ठगी हुई है। इस बात की गवाही उसके बाउंस हुए चेक देते हैं, जिसके आधार पर उसे म्हाडा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी जाएगी। उसे न्याय मिलना चाहिए और लोगों को ठगी का शिकार होने से सचेत रहना चाहिए।
- मधु चव्हाण, प्रेसिडेंट, म्हाडा बोर्ड मुंबई
Published on:
28 Jun 2019 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
