बता दें कि शुरुआत में बीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीज़ों की लेट रिपोर्ट और बेड की कमी के कारण मरीज़ों के पास पहुंचे में कुछ दिन लगते थे। हालांकि कुछ मरीज उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के पहले ही गायब हो गए थे। कोरोना का परीक्षण करते समय संबंधित व्यक्ति का फोन नंबर, पता आदि लिया जाता है। कुछ वास्तविक जानकारी नहीं देते हैं, जबकि अन्य आंशिक जानकारी देते हैं। या लैब के कर्मचारी अनजाने में गलत जानकारी भर देते हैं।