6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर 38 साल की महिला के साथ बलात्कार

आरोप: सात साल तक किया महिला का यौन शोषणएक बच्चे की मां बन चुकी है पीडि़ताशादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने की पिटाईवसई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

less than 1 minute read
Google source verification
शादी का झांसा देकर 38 साल की महिला के साथ बलात्कार

शादी का झांसा देकर 38 साल की महिला के साथ बलात्कार

वसई. शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी का वादा कर आरोपी सात से महिला का यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान पीडि़ता एक बच्चे की मां भी बन गई। जब पीडि़ता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी न सिर्फ मुकर गया बल्कि उसकी पिटाई भी की। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


मिली जानकारी अनुसार ३८ साल की सविता (काल्पनिक नाम) वसई पश्चिम में रहती है। पीडि़ता ने वसई पुलिस को बताया कि वर्ष २०१२ से इस साल २४ मई तक आरोपी गंवोन पैट्रिक घोंसलविल्स (३२) ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी नाटीवाडी मूलगांव का रहने वाला है।


कई जगह ले गया
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे कई जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने जब गंवोन से कहा कि शादी कर लेते हैं, तब उसने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर पीडि़ता पर ही आरोप लगा दिया। पीडि़ता की पिटाई भी गंवोन ने की।