विधानसभा तो झांकी है, नगर निगम बाकी है. पिक्चर अभी बाकी है. यह कहते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे की आलोचना की है. जनता ने उन लोगों को सबक सिखाया जिन्होंने बाला साहेब के विचारों के साथ धोखा किया, हिंदुत्व के विचारों के साथ धोखा किया, अपने स्वार्थ के लिए सब कुछ किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के लोग शिवसेना से जुड़ रहे हैं, ये इस पर मुहर लगाती है.