15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: फडणवीस के बाद अब महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष ने की MNS प्रमुख राज ठाकरे मुलाकात, जानें क्या बात हुई

महाराष्ट्र में सियासी हलचल और तेज हो गई। मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। मुंबई में बीएमसी चुनाव में कुछ ही वक्त बचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
bjp_mns.jpg

Raj Thackeray and Chandrashekhar Bawankule

महाराष्ट्र का सियासी पारा गरमाया हुआ है। साथ ही बीएमसी चुनाव की तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की है। बावनकुले करीब दोपहर के समय दादर के शिवाजी पार्क इलाके में राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे, जहां उन्होंने राज ठाकरे से मिलकात की। इस मुलाकात से सियासी हलचल बढ़ गई। कल राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मनसे और भाजपा एक साथ बीएमसी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से कोई बात नहीं की। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि कुछ देर बाद में चंद्रशेखर बावनकुले ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र और देश से जुड़े अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें: Mumbai News: BMC इलेक्शन से पहले मतदाताओं को खुश करने में लगी बीजेपी, गणेशोत्सव पर 300 बसों में मुफ्त सफर का दिया तोहफा

बता दें कि इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कल डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात फडणवीस के सरकारी आवास सागर बंगले पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक बात चली। इस दौरे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस मुलाकात से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह बैठक मुंबई बीएमसी चुनाव की पृष्ठभूमि को लेकर हुई थी।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी ने अभी तक कोई भी औपचारिक घोषणा तो नहीं किया है लेकिन बीजेपी ये चाहती है कि शिवसेना के विकल्प के तौर पर मनसे को फ्रंट फुट पर लेकर मराठी वोटर्स को लुभा सके। बात दें कि साल 2017 के बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने 227 सीटों में 82 सीटें पर जीत दर्ज की थी। ये शिवसेना से मात्र दो सीटे ही कम थी। मुंबई में अभी तक बीएमसी चुनावों का एलान नहीं किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग