
मुंबई से सटे वसई में 7वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत
Akola News: महाराष्ट्र के अकोला से सामने आया ताजा मामला यह साबित करता है कि आज के वक्त में किसके साथ कब क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता है। बताना चाहते हैं कि अकोला में एक शख्स फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान अचानक घर का स्लैब गिर गया। जिससे 22 साल के युवक की मौत हो गई है।
राज्य में अकोला में हुए इस घटना से हर कोई दंग है। मृतक की पहचान वसंत कोकरे के रूप में हुई है। दरअसल वसंत फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान अचानक स्लैब गिर गया। जिसके कारण युवक की मौत हो गई। युवक के शव को निकाला गया है। इस हादसे में मृतक के घर में मातम छा गया है।
वहीं वसंत की अचानक इस हादसे में मौत के कारण उसके दोस्तों और परिवार को यकीन नहीं हो रहा है। यह पूरा घटना अकोला जिले के बर्शितकली तहसील की यमकेश्वर में हुई है। बताया जा रहा है कि स्लैब जब गिरा तो वसंत फोन पर बात कर रहा था। सिर पर स्लैब के गिरने से यह हादसा हुआ है।
इस हादसे में युवक को गंभीर चोट सिर पर लगी और वह स्लैब के मलबे के बीच दब गया। जिसके कारण वसंत की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के कारण वसंत के परिवार को बड़ा धक्का लगा है। इस घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया। जिसके बाद बचाव अभियान के जरिए टीम ने उसे बाहर निकाला।
Published on:
14 Aug 2022 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
