13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah in Mumbai: अमित शाह के मुंबई दौरे पर सभी की नजरें, पहले ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन, फिर BMC चुनाव की तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक

गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के दौरे पर हैं। बीती रात वे मुंबई पहुंचे हैं। आज वे लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। फिर वे बीएमसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। जानें पूरा कार्यक्रम-

less than 1 minute read
Google source verification
Union Home Minister Amit Shah questions Congress’s ‘black protest’, links it to Ram Mandir

Union Home Minister Amit Shah questions Congress’s ‘black protest’, links it to Ram Mandir

Amit Shah in Mumbai: देश के गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई के दौरे पर हैं। इससे पहले जब वे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। आज सुबह शाह मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे।

ज्ञात हो कि देश के गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह लालबाग के राजा के गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे। साथ ही आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर शाह बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि वे लालबागचा राजा के दर्शन के साथ ही मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें-Amit Shah in Mumbai: अमित शाह आज पहुंचेंगे मुंबई, राज ठाकरे से होगी मुलाकात या सिर्फ करेंगे 'लालबागचा राजा' के करेंगे दर्शन

वहीं कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गृहमंत्री अमित शाह के जाने का पूरा कार्यक्रम है। शाह के मुंबई दौरे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा नेताओं के साथ होने वाली इस बैठक में मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा की क्या रणनीति होने वाली है इसे लेकर मंथन होगा।

बीजेपी कोर कमेटी की इस बैठक पर राजनीतिक गलियारों की नजर टिकी हुई है। आगामी मुंबई नगर निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शाह रविवार रात 10 बजे अमित शाह मुंबई पहुंचे है। गृहमंत्री शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी जायेंगे ओर पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे।