9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amravati: दादा के साथ गैस का गुब्बारा लेने गई थी 2 साल की मासूम, फट गया सिलेंडर, हुई मौत

Amravati Accident: दो साल की बच्ची परी सागर रोही अपने दादा के साथ पोला के मेले में गयी थी। इस मेले में गुब्बारे को उड़ता देख वह अपने दादाजी को साथ लेकर उसे खरीदने गई और यह हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 28, 2022

Amravati gas balloon cylinder Blast

अमरावती में गैस का गुब्बारा खरीदने गयी मासूम की मौत

Maharashtra Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati News) जिले में हृदय विदारक घटना घटी है. जहां दादा के साथ गुब्बारे खरीदने गई दो साल की बच्ची की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि गुब्बारे को हवा (Gas Balloon) में उड़ता देख मासूम ने अपने दादाजी से उसे खरीदने की बात कही और फिर दादा-पोती गैस वाला गुब्बारा लेने गए। लेकिन तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में मशुम बुरी तरह जख्मी हो गई।

यह घटना अमरावती जिले के अचलपुर तालुका (Achalpur) के शिंदी बुद्रुक में हुई। जान गंवाने वाली बच्ची का नाम परी सागर रोही है। गैस सिलेंडर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परी के माता-पिता सदमे में हैं। वहीँ, इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर 8 दिन में 3 भीषण सड़क हादसे, 5 की मौत, कई जख्मी

यह दिल दहला देने वाली घटना गांव में पोला के मेले के दौरान हुई। दो साल की बच्ची परी सागर रोही अपने दादा के साथ पोला के मेले में गयी थी। इस मेले में गुब्बारे को उड़ता देख वह अपने दादाजी को साथ लेकर उसे खरीदने गई और जैसे ही वह गुब्बारा बेचने वाले के पास पहुंची तो गुब्बारा विक्रेता के पास रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। यह विस्फोट इतना भीषण था कि परी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बच्ची का पैर उसके शरीर से अलग हो गया।

गंभीर रूप से घायल परी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचलपुर के एक अस्पताल में उसने अंतिम सांस ली। यहां तक कि अपने दो साल के बेटे के साथ आए दादा भी परी की मौत से सदमे में हैं। धमाका इतना भीषण था कि गांव के कुछ घरों में भी दरारें आ गईं।