11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Andheri Bypoll Result: ‘नोटा वोट बीजेपी का है.. यह मेरे पति की जीत’, अंधेरी उपचुनाव में फतह के बाद ऋतुजा लटके का हमला

Andheri Bypoll Result 2022 Update: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अंधेरी उपचुनाव में 18वें दौर की मतगणना के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके 66,530 मतों (दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक) के साथ सबसे आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय है। जबकि नोटा पर 12,806 वोट पड़े है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 06, 2022

Andheri Bypoll Result 2022 Shiv Sena Rutuja Latke slams BJP

अंधेरी उपचुनाव में जीत के बाद ऋतुजा लटके ने बीजेपी पर साधा निशाना

Shiv Sena Rutuja Latke on NOTA BJP: अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह से मुंबई नगर निकाय के एक स्कूल में जारी है। उम्मीद के मुताबिक उद्धव ठाकरे खेमे की ऋतुजा लटके जीत रही है। जिसके बाद शिवसेना भवन के बाहर शिवसैनिक इकट्ठा हो रहे है और जीत का जश्न शुरू हो चुका।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अंधेरी उपचुनाव में 18वें दौर की मतगणना के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके 66,530 मतों (दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक) के साथ सबसे आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय है। जबकि ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) पर 12,806 वोट पड़े है। यह भी पढ़े-Andheri Bypoll Result: अंधेरी उपचुनाव में ऋतुजा लटके Vs ‘नोटा’ का मुकाबला! कहीं इस वजह से तो नहीं?


'यह मेरे पति की जीत'

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रत्याशी ऋतुजा लटके ने फतह के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए ऋतुजा लटके ने कहा “आज का रिजल्ट मेरे जन सेवक पति की मेहनत का नतीजा है। मेरा परिवार मेरे साथ है।” इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण यहां उपचुनाव की आवश्यक पड़ी, जिसके लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था और महज 31.74 प्रतिशत वोट पड़े थे।

बीजेपी पर बोला हमला

बीजेपी पर निशाना साधते हुए ऋतुजा लटके ने कहा, नोटा पर पड़े वोट मेरे विरोध में नहीं है। नोटा बीजेपी का ही वोट है। इस बात की जानकारी उन्हें सर्वे में हो गई थी, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने में कोई सहानभूति नहीं थी। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटा पर वोट करने से पहले लोगों को सोचना चाहिए था।


6 उम्मीदवारों से हुआ मुकाबला


बीजेपी ने उपचुनाव से कुछ दिन पहले अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल का नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके की आसान जीत की उम्मीद थी। उनका मुकाबला छह उम्मीदवारों से हुआ।

अपनी जीत का श्रेय स्वर्गीय पति को देते हुए ऋतुजा लटके ने कहा “रमेश लटके ने लोगों के लिए कई वर्षों तक काम किया। मेरी जीत दिवंगत रमेश लटके द्वारा किये गए विकास कार्यों की बदौलत हुई है। अब अंधेरी का विकास करना मेरा लक्ष्य है। मैं आधे बचे हुए कामों को पूरे करुँगी।”

एमवीए का आभार जताया

लटके ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, अनिल परब और शिवसैनिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी। उन्होंने महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस का भी आभार व्यक्त किया। दरअसल एमवीए के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने ऋतुजा लटके का समर्थन किया था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग