19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: संभाजीनगर में कुएं में काम कर रहे मजदूरों पर ढही मिट्टी, 5 दबे, बचाव अभियान जारी

Aurangabad Accident: रेस्क्यू टीम मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दोनों घायल मजदूरों की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 03, 2023

Maharashtra Gondia well.jpg

महाराष्ट्र में कुएं में उतरे 4 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के वैजापूर तालुका में नया कुआं खोदते समय अचानक कुएं का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान कुएं में काम कर रहे पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। यह घटना वैजापूर के झोलेगांव के जांबरखेडा फाटा में हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एक रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिट्टी के ढेर में फंसे पांच मजदूरों में से पुलिस व रेस्क्यू टीम ने दो मजदूरों को जीवित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि अब भी मलबे में दबे तीन मजदूरों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: मालेगांव ब्लास्ट केस का 33वां गवाह पलटा, कोर्ट में बोला- अपनी मर्जी से नहीं दिया था बयान

मलबे से निकाले गए घायलों की पहचान रतनसिंग रावत और छोटू भिल के तौर पर हुई है। जबकि सीताराम रावत, महावीर रावत, बंनजी गुजर के अभी भी कुएं में मिट्टी के नीचे दबे होने की खबर है। संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के झोलेगांव के जांबरखेडा फाटा के पास एक खेत में कुएं का काम चल रहा था। जहां प्रवासी श्रमिकों के साथ स्थानीय लोग काम कर रहे थे। इस बीच आज दोपहर के करीब अचानक कुएं का एक हिस्सा गिर गया। जिस वजह से नीचे कुएं में काम कर रहे मजदूर मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। पांच मजदूरों में से दो को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि बचाव दल तीन अन्य को बचाने का प्रयास कर रहा हैं।

उधर, हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों सहित वैजापूर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दोनों घायल मजदूरों की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।