7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aurangabad: यह कैसा प्यार? कॉलेज में घुसकर युवक ने लड़की और खुद पर छिड़का पेट्रोल, लगाई आग

Aurangabad Hanuman Tekdi: युवती और आरोपी युवक दोनों पिछले कुछ सालों से दोस्त थे। लेकिन युवक प्यार करने लगा था, और उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, हालांकि वह नहीं मानी। आरोप है कि युवक ने फिर लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 22, 2022

Aurangabad love murder news

मृतक गजानन मुंडे

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। जहां एक तरफ़ा प्यार में पागल युवक ने खुद को और लड़की को आग के हवाले कर दिया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (Dr Babasaheb Ambedkar Marathwada University) में मंगलवार को हुई इस घटना में आखिरकार युवक की मौत हो गयी है। जबकि लड़की का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक तरफा प्यार की वजह से यह भयानक घटना घटी। युवक कथित तौर पर युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं हुई। जिसके बाद लड़के के यह खौफनाक कदम उठाया। दोनों को घाटी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन बीती रात 11 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-मुंबई में खसरे का प्रकोप, अब तक 10 बच्चों की मौत, नासिक में मरीज मिलने से दहशत!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा साल्वे और गजानन मुंडे दोनों पिछले कुछ सालों से दोस्त थे। लेकिन गजानन पूजा से प्यार करने लगा था, और उसने शादी का प्रस्ताव रखा, हालांकि पूजा नहीं मानी। आरोप है कि युवक ने फिर लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद पूजा ने गजानन मुंडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के बाद गजानन ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।


कॉलेज में जलाया!

घटना औरंगाबाद के हनुमान टेकड़ी इलाके के राजकीय विज्ञान शोध महाविद्यालय में सोमवार दोपहर सवा दो बजे की है। पीड़ित पूजा पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। घटना वाले दिन वह प्रयोगशाला में शिक्षक से बात कर रहा था। तभी गजानन वहां आया। उसने प्रयोगशाला का दरवाजा बंद कर दिया और बैग से लाई बोतल से उसने पहले खुद पर और फिर पूजा पर पेट्रोल उड़ेल लिया।

फिर यह कहते हुए कि ‘पूजा तुम मुझसे शादी क्यों नहीं कर रही’ लाइटर जलाकर खुद को आग लगा ली और पूजा को गले लगा लिया। यह घटना देख शिक्षक चिल्लाने लगे। जिसके बाद मौके पर कॉलेज स्टाफ दौड़ा और किसी तरह से आग बुझाया गया। लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।