2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा है… बाल भी बांका नहीं होगा, राम मंदिर के मुख्य पुजारी का उद्धव को करारा जवाब

Uddhav Thackeray: राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उद्धव ठाकरे के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा, अयोध्या में भारी सुरक्षा व्यवस्था है और यहां कुछ बुरा नहीं होगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 11, 2023

uddhav_thackeray_and_acharya_satyendra_das.jpg

उद्धव ठाकरे और आचार्य सत्येंद्र दास

Ayodhya Ram Temple: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को जलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान शिवसेना (UBT) प्रमुख ठाकरे ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। यहां तक कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय गोधरा जैसा कांड भी करवा सकती है। ठाकरे की टिप्पणी पर अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है। यहां कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

जलगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन करने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में कहा, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है... मुझे डर है कि जब हिंदू श्रद्धालु उद्घाटन कार्यक्रम से वापस लौटेंगे तो किसी शहर या बस्ती में गोधरा जैसा कांड करवाया जा सकता है। यह भी पढ़े-राम मंदिर उद्घाटन के दौरान BJP कर सकती है गोधरा जैसा कांड... संजय राउत का सनसनीखेज आरोप


'अयोध्या में कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा'

राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उद्धव ठाकरे के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा, अयोध्या में भारी सुरक्षा व्यवस्था है। यहां पत्ता भी नहीं हिल पाएगा। सत्यपाल मलिक, प्रशांत भूषण और उद्धव ठाकरे लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। इन तीनों ने ही एक जैसे बयान दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “...इन तीनों ने कहा है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दंगे कराएंगे। उनका बयान गलत है। यहां कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। सादा सा पत्ता भी कोई नहीं हिला पाएगा। इस जगह पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसलिए इन तीनों के बयान में कोई सच्चाई नहीं है।”

‘उद्धव ठाकरे के बयान में तथ्य नहीं’

आचार्य सत्येंद्र दास ने उल्टे उद्धव ठाकरे, प्रशांत भूषण और सत्यपाल मलिक पर ही आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि हमें डर है कि ये तीनों ही दंगे भड़का देंगे। रामलला के भव्य मंदिर की शुभारंभ की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सब कुछ शांतिपूर्ण होगा और पूरा कार्यक्रम 22 जनवरी को संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। हर कोई उत्साहित है। कोई कितना भी भड़का ले, भक्तों पर इसका कोई असर नहीं होगा। कोई कितना भी डराने की कोशिश कर ले, लेकिन कुछ नहीं होगा। सब अच्छे से बीत जाएगा।

Story Loader