
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre) के वैज्ञानिक ने किया सुसाइड
BARC Scientist Suicide: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद देशभर में वैज्ञानिकों की प्रशंसा की जा रही है। इस बीच, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre) यानि BARC के 50 वर्षीय वैज्ञानिक ने मुंबई में आत्महत्या कर ली है। इस मामले की जाँच ट्रॉम्बे पुलिस (Trombay) कर रही है। मृत वैज्ञानिक का नाम मनीष शर्मा है। उनका शव घर पर फंदे से लटका मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष शर्मा साल 2000 से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी नीतू के साथ BARC क्वार्टर में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे नीतू काम से घर पहुंची। उस वक्त घर का दरवाजा बंद था। हालाँकि घर की चाबी नीतू के पास थी। तो उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तो हॉल में शर्मा का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली थी। यह भी पढ़े-Jalgaon: जर्जर इमारत में पूजा करने पहुंची थी महिलाएं, देखते ही देखते लग गया मलबे का ढेर... 1 की मौत
पति को फांसी पर लटका देख नीतू जोर-जोर से रोने लगी। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े। उन्होंने शर्मा के शव को नीचे उतारा। फिर एम्बुलेंस से शर्मा को चेंबूर के अणुशक्ती नगर स्थित BARC अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही उनकी जान चली गई थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद वैज्ञानिक को मृत घोषित कर दिया।
घर से मिला सुसाइड नोट
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शर्मा के घर का निरीक्षण किया। तभी उन्हें एक हाथ से लिखा नोट हॉल में रखे टेबल पर मिला। कथित सुसाइड नोट में लिखा है ‘सॉरी बेटा’। पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, शर्मा 2001 से तनाव में थे। उनका इलाज BARC हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग में चल रहा था।
वैज्ञानिक मनीष शर्मा ने 1998 में टेक्नोलॉजी में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने थर्मल इंजीनियरिंग में स्पेशलाइजेशन किया था। वह सितंबर 2000 में BARC में शामिल हुए। उन्होंने शुरुआत में एडवांस न्यूक्लियर रिएक्टरों की सुरक्षा पर काम किया। बाद में उन्होंने इस क्षेत्र में दक्षता हासिल कर ली। पुलिस को शर्मा के हॉल में एक नायलॉन की रस्सी और एक हाथ से लिखा नोट मिला। दोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
Published on:
30 Aug 2023 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
