4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: हर गांव में बीयर बार… गरीबों को फ्री इम्पोर्टेड व्हिस्की, महिला प्रत्याशी का वादा

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से बड़े-बड़े चुनावी वादे कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2024

election_maharashtra.jpg

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। सभी पार्टियां और उनके नेता पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुट गए हैं। हर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से मनमाफिक चुनावी वादे कर रहा है। इन सबके बीच महाराष्ट्र की एक महिला उम्मीदवार ने ऐसा चुनावी वादा किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए धुआंधार प्रचार शुरू हो चुका है। ऐसे ही एक प्रचार अभियान के दौरान चंद्रपुर से महिला उम्मीदवार ने बेतुका वादा किया है। चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं अखिल भारतीय मानवता पार्टी की वनिता राउत ने अजीबोगरीब वादा किया है। राउत ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतती है तो हर गांव में बियर बार खुलवाएंगी और गरीबों को राशन सिस्टम के जरिए मुफ्त इम्पोर्टेड व्हिस्की और बियर उपलब्ध कराएंगी। यह भी पढ़े-INDIA Bloc Maharally: उद्धव ठाकरे की बीजेपी को खुली चुनौती, रामलीला मैदान से बोले- ‘हिम्मत है तो...’

वनिता राउत ने कहा, "अगर मैं चुनाव जीतती हूं तो लोगों को कम कीमत पर व्हिस्की और बीयर उपलब्ध कराऊंगी।"

पत्रकारों से बात करते हुए वनिता राउत ने कहा, "अगर मैं लोकसभा के लिए चुनी जाती हूं, तो मैं हर गांव में एक बीयर बार खोलूंगी और सांसद निधि से विदेशी शराब और बीयर उपलब्ध कराऊंगी।"

वनिता इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र में 'जहां गांव, वहां बीयर बार' चुनावी अभियान चला रही हैं। उन्होंने वादा किया है कि गरीबों को राशन सिस्टम के माध्यम से विदेशी शराब उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए शराब पीने वालों और विक्रेताओं के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

अपनी बात का समर्थन करते हुए वनिता राउत ने कहा, बेहद गरीब लोग कड़ी मेहनत करते हैं और सिर्फ शराब पीने से उन्हें खुशी मिलती है। लेकिन वह महंगी शराब, बीयर का खर्चा नहीं उठा पाते है। उन्हें मजबूरन देशी शराब से संतुष्ट होना पड़ता है। मैं उन्हें विदेशी शराब का सुख देना चाहती हूं।”

2019 में भी किया था वादा

यह पहली बार नहीं है जब वनिता राउत चुनाव लड़ रही हैं। 2019 में उन्होंने नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 में ही चिमूर से विधानसभा चुनाव लड़ा। 2019 के चुनाव में भी उन्होंने ऐसे ही वादा किया था। चुनाव अधिकारियों की ओर से की गयी कार्रवाई में उनकी जमानत जब्त हो गयी थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग