13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की सड़कों पर आज से शुरू हुई ‘बेस्ट’ की ई-बाइक सुविधा, जानें क्या होगा किराया और कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

मुंबई में आज से लोग बेस्ट की ई बाइक सेवाओं का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया हैं। ई-बाइक को किसी भी ई-बाइक स्टेशन पर पिक और ड्रॉप किया जा सकता है। बेस्ट की बसों से उतरने वाले यात्री अपने गंतव्य और वापस जाने के लिए ई-बाइक का इस्तेमाल कर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
e_bike.jpg

E Bike

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने पूरे मुंबई में फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए आज से अपनी ई-बाइक सेवाओं को शुरू कर दिया हैं। कुल मिलाकर 1 हजार ई-बाइकें 180 बस स्टॉप के साथ-साथ कमर्शियल और रेजिडेंशियल इलाकों में तैनात की जाएंगी। बसों से उतरने वाले मुसाफिर अपने गंतव्य और वापस जाने के लिए ई-बाइक का उपयोग कर कर सकते हैं। ई-बाइक को किसी भी ई-बाइक स्टेशन पर पिक और ड्रॉप किया जा सकता है। बेस्ट जून महीने से इस सर्विस का पब्लिक ट्रायल कर रहा है।

अब तक करीब 40 हजार यात्रियों ने ई-बाइक का उपयोग करने के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि शुरुआत में यह सेवा विले पार्ले, अंधेरी, बांद्रा, जुहू, सांताक्रूज, खार, माहिम और दादर में उपलब्ध होगी। अगले साल जून तक बेड़े के 5 हजार तक बढ़ने और शहर भर में सेवाएं प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस सेवा को ‘बेस्ट चलो ऐप’ के साथ भी मर्ज कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: आधी रात को औरतों के कपड़े पहन कर निकलता था शख्स, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ई बाइक का इतना होगा किराया: बता दें कि प्रोजेक्ट को सेल्फ-ड्राइव शेयर्ड मोबिलिटी कंपनी वोगो के साथ भागीदारी में शुरू किया जा रहा है। इसका बेस फेयर 20 रुपए होगा और हर किलोमीटर के सफर के लिए 23 रुपये जोड़े जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि ये ई-बाइक 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चलाई जाएंगी। बेस्ट बसों और ई-बाइक पर सवारी को मिलाकर स्पेशल ट्रैवल प्लान की भी योजना तैयार की जा रही है। इस तरह की सेवाएं मुंबई में कहीं भी सफर करने के लिए बसों का इस्तेमाल करना और भी सुविधाजनक बना देंगी और बस यात्रियों को और बढ़ावा देंगी।

ऐसे करें ई-बाइक का इस्तेमाल:

पहली बार उपयोगकर्ता को पहले वोगो एप डाउनलोड करना होगा और फिर ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ेगा।
निकटतम ई-बाइक स्टेशन सर्च करने के लिए एप का इस्तेमाल करें। एप यह भी दिखाएगा कि स्टेशन पर कितनी बाइक उपलब्ध हैं, उनका वर्तमान बैटरी स्तर और उनका रेंज कितना है।
उपयोगकर्ता बाइक को अनलॉक करने और यात्रा शुरू करने के लिए एप का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे अपनी राइड को पॉज कर सकते हैं या इसे एंड भी कर सकते हैं और फिर एप का इस्तेमाल करके ई-बाइक को लॉक कर सकते हैं।
यात्रा खत्म होने पर उपयोगकर्ता के वोगो वॉलेट से ऑटोमैटिकली पेमेंट हो जाएगी।