10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘PAN..PAN’, पायलट का एयर ट्राफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कॉल, AIR INDIA के विमान का हवा में इंजन बंद

विमान का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद पायलट ने ट्राफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कॉल किया। पायलट ने 'PAN..PAN' कहते हुए मुंबई ATC से इमरजेंसी संपर्क साधा।

less than 1 minute read
Google source verification
Air India flight

एयर इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एयरबस A320 Neo फ्लाइट AI2812 की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी हुई। विमान का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद पायलट ने ट्राफिक कंट्रोल को इमरजेंसी कॉल किया। पायलट ने 'PAN..PAN' कहते हुए मुंबई ATC से इमरजेंसी संपर्क साधा। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

पायलट को सुनाई दी तेज आवाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान के एक इंजन से चिंगारी भी दिखाई पड़ी। फिर पायलट ने ATC से संपर्क साधते हुए 'PAN..PAN' का कॉल दिया। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि लैंडिंग के बाद संबंधित विमान को आगे की उड़ान भरने के लिए रोका गया। फिर विमान की जांच शुरू की गई। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को बाद में इसकी जगह दूसरी फ्लाइट से सुबह 4:45 बजे बेंगलुरु भेजा गया।

क्या होता है पैन पैन कॉल

पैन पैन कॉल एक अंतरराष्ट्रीय रेडियो संदेश है जो विमानन और समुद्री क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। यह फ्रेंच शब्द Pan से लिया गया है, जिसका अर्थ है खतरा या मुसीबत। यह एक ऐसा संदेश है, जो Mayday (Distress Call) से कम गंभीर लेकिन महत्वपूर्ण होता है। जब कोई जहाज या विमान को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, जैसे तकनीकी खराबी, मेडिकल इमरजेंसी, ईंधन की कमी या नेविगेशन समस्या, लेकिन जान-माल को तत्काल खतरा न हो, तब पैन-पैन कॉल किया जाता है। यह कॉल तीन बार दोहराया जाता है: "PAN PAN, PAN PAN, PAN PAN" उसके बाद समस्या की जानकारी, लोकेशन और सहायता की मांग दी जाती है।