
किरीट सोमैया के कथित आपत्तिजनक वीडियो की होगी जांच
Kirit Somaiya Obscene Video Case: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के कथित अश्लील वीडियो मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो न्यूज चैनल पर प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने मीडिया कर्मियों पर केस दर्ज किया है। दरअसल सोमैया ने एक निजी क्षेत्रीय न्यूज चैनल व उससे जुड़े मीडियाकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी है।
मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया से जुड़े कथित वीडियो मामले में यौन सामग्री प्रसारित करने के आरोप में न्यूज चैनल के प्रधान संपादक और एक मीडियाकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बीजेपी नेता सोमैया की शिकायत पर मराठी न्यूज चैनल 'लोकशाही' के प्रधान संपादक कमलेश सुतार और मीडियाकर्मी अनिल थत्ते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़े-BJP नेता किरीट सोमैया का अश्लील वीडियो है असली, क्राइम ब्रांच की जांच में आया नया मोड़!
पुलिस ने लगाई ये धाराएं
पुलिस के मुताबिक, संपादक कमलेश सुतार और मीडियाकर्मी अनिल थत्ते के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66ई (गोपनीयता का उल्लंघन) एवं 67ए (इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्पष्ट यौन कृत्यों वाली सामग्री का प्रसारण) के तहत केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि 17 जुलाई को मराठी न्यूज चैनल 'लोकशाही' पर सोमैया की कथित वीडियो की अश्लील सामग्री प्रसारित की गई थी। थत्ते ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया था। इस वीडियो में बीजेपी नेता आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे।
डिप्टी सीएम ने दिए थे जांच के आदेश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो मॉर्फ नहीं है और इसमें छेड़छाड़ नहीं की गई है। हालांकि सोमैया ने वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद विधान परिषद में मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने पूरे वीडियो का बारीकी से विश्लेषण किया और पाया कि वीडियो से छेड़छाड़ नहीं की गई है। वहीं पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि यह वीडियो किसने और किस मकसद से वायरल किया है।
संपादक ने क्या कहा?
'लोकशाही' के संपादक कमलेश सुतार ने कहा कि वह जांच में पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे, लेकिन सवाल उठाने का काम जारी रहेगा। सुतार ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की पुष्टि करते हुए कहा, “मैंने पहले भी जांच में पुलिस का सहयोग किया है और आगे भी ऐसा करूंगा। हालांकि, जनता के सवालों को उठाने का काम बदस्तूर जारी रहेगा।”
Published on:
06 Sept 2023 06:21 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
