16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: BJP नेता नितेश राणे का बड़ा आरोप, कहा- ‘हिंदू लड़कियों का धर्म बदलने के लिए दिए जा रहे बाइक और पैसे’

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने बड़ा आरोप लगाया है। हिंदू लड़कियों का धर्म बदलने के लिए ‘रेट कार्ड’ जारी किया गया है। नितेश राणे ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात जैसे राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मातरण विरोधी कठोर कानून लागू करने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
nitesh_rane.jpg

Nitesh Rane

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू है। इसी दौरान नितेश राणे ने विधानसभा में एक अहम मुद्दा उठाया है। महाराष्ट्र के दूर-दराज के इलाकों में धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। ऐसा करने वालों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें मोटी रकम दी जा रही है, इसके साथ ही उन्हें बाइक भी दिया जा रहा है। हिंदू लड़कियों का धर्म बदलने के लिए ‘रेट कार्ड’ जारी किया गया है। ये गंभार आरोप बीजेपी विधायक नितेश राणे ने लगाया है। इस दौरान नितेश राणे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक पीड़िता का उल्लेख किया है।

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में इसी प्रकार एक नाबालिग हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कर उसका यौन शोषण किया गया। बीजेपी विधायक द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सदन को बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर फौरन एक्शन लिया गया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: धन वर्षा और सेक्स पॉवर के चक्कर में बढ़ रही दोमुंहे सांप की स्मगलिंग, जानें क्या है मामला

बता दें कि विधानसभा में बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि राज्य के लिए यह बेहद ही गंभीर मसला है। अहमदनगर के श्रीरामपुर में धर्म परिवर्तन का मामला तेजी से बढ़ रहा है। वहां हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाया जा रहा है। ऐसा करके उनका गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है और उनका यौन शोषण किया जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ा नहीं जाता है। आरोपी को संबंधित पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जेल में बंद रखा है। उन आरोपियों को सेंट्रल जेल में नहीं भेजा जा रहा है।

जारी किया गया रेट कार्ड: नितेश राणे ने आगे कहा कि इन हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करने के लिए मोटी रकम दी जाती है। ऐसा करने वालों को उत्तेजना के लिए बाइक भी दिए जा रहे है। धर्म बदलने के लिए रेट कार्ड तक जारी किए गए हैं। सिक्ख लड़कियों का धर्म बदलवाने पर 7 लाख, पंजाबी हिंदू लड़की को फंसाने पर 6 लाख, गुजराती ब्राह्मण लड़की को फंसाने पर 6 लाख, ब्राह्मण लड़की के लिए 5 लाख, क्षत्रिय लड़की के लिए 4 लाख रुपए दिए जाने का ‘रेट कार्ड’ तय किया गया है। हिंदू लड़कियों को फंसा कर उनका धर्म बदला जाता है, धर्म बदलवाने के बाद उनका यौन शोषण किया जाता है और फिर उन्हें बेच दिया जाता है। इससे हिंदू लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद हो रही है।

नितेश राणे ने आरोपियों से संबंध रखने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। नितेश राणे ने यह भी मांग रखी कि कर्नाटक, यूपी, गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून जल्द से जल्द लागू किया जाए। इस मुद्दे पर जवाब देते हुए राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नितेश राणे ने जो मुद्दा उठाया है, वे बेहद ही गंभीर मुद्दा है। पीड़िता के नाबलिग रहते हुए तीन साल तक आरोपी इमरान युसूफ कुरैशी ने उसका यौन शोषण किया। कई बार शिकायत करने पर भी पुलिस अधिकारी ने कोई एक्शन नहीं लिया। उस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि धर्म परिवर्तन करवाने वाले आरोपी के खिलाफ खास कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून अपने यहां अस्तित्व में है। पैसों का लालच देकर कोई किसी का धर्म नहीं बदलवा सकता है। अगर कानून में कोई कमी या कमजोरी पाई जाती है तो इसे और मजबूत बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।