11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: नए गठबंधन की तैयारी में बीजेपी! CM एकनाथ शिंदे बोले- समान विचारधारा वाले साथ आ रहें है

Maharashtra Politics News: हाल के दिनों में शिंदे और फडणवीस ने राज ठाकरे द्वारा की गई मांगों का सकारात्मक जवाब दिया और तीनों नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ीं। साथ ही सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे कई बार बैठक कर चुके हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 26, 2022

Eknath Shinde, Devendra Fadnavis and Raj Thackeray

एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस

BMC Election: मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC) में बीजेपी-शिंदे गुट और मनसे के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल के दिनों में शिंदे और फडणवीस ने राज ठाकरे द्वारा की गई मांगों का सकारात्मक जवाब दिया और तीनों नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ीं। साथ ही सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे कई बार बैठक कर चुके हैं। इसलिए शिंदे गुट, बीजेपी और मनसे के गठबंधन की चर्चा गरमा गई है।

खबरों के मुताबिक, बीजेपी में कुछ ऐसे नेता हैं जो मानते हैं कि मुंबई नगर निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे को मात देने के लिए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना यानी बालासाहेबांची शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे को एकसाथ आना चाहिए। दूसरी ओर, कुछ नेता सोचते हैं कि इस मसले पर सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद फैसला लिया जाना चाहिए कि राज ठाकरे को अपने साथ लेने या उनके खिलाफ लड़ाने से अधिक फायदा होगा। यह भी पढ़े-Maharashtra: कांग्रेस बोली ‘दिवाली बाद करेंगे शिंदे-फडणवीस सरकार की बर्खास्तगी की मांग’, सीएम ने दिया जवाब

इसी पृष्ठभूमि में सूत्रों ने बताया कि मुंबई बीजेपी की ओर से निजी कंपनियां सर्वे करा रही हैं। बीएमसी चुनाव अगर मनसे अकेले लड़ती है तो वोटों का बंटवारा होगा और इससे बीजेपी या शिवसेना की राह आसान होगी या कठिन, इसपर भी मंथन जारी है।

इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक अहम बयान दिया है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमारे साथ आने वाले समान विचारधारा वाले दलों की संख्या बढ़ रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बुधवार को यह बयान दिया है।

उधर, शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर ने भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, मैं तब तक नहीं बोलूंगा जब तक एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे नहीं बोलेंगे। लेकिन हम साथ काम करेंगे या नहीं यह चिंतन का विषय है। दीपक केसरकर ने कहा है कि हम मुंबईकरों के जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं। केसरकर ने यह भी कहा है कि मैं मनसे विधायक राजू पाटिल के एक दूसरे को सहयोग करने के बयान के लिए आभारी हूं। पाटिल ने कहा था कि मनसे को भविष्य में शिंदे गुट और बीजेपी के साथ गठबंधन पर कोई आपत्ति नहीं है।