
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की गिरफ्तारी की निंदा
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बोल मामले में दर्ज केस के बाद मंगलवार को राज्य की पुलिस ने केंद्रीय सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया। देश के पिछले बीस वर्ष के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ता सड़कों पर आमने-सामने आ गए। मुंबई, नासिक व अमरावती में कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतिम समय में राणे ने कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज तीन एफआइआर खारिज करने की गुहार लगाई। लेकिन, बांबे हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
दोपहर में भोजन करते राणे को हिरासत में लेकर रत्नागिरी पुलिस संगमनेश्वर पुलिस थाने ले गई। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगमनेश्वर पुलिस थाने ने केंद्रीय मंत्री को महाड पुलिस के हवाले कर दिया। राणे के खिलाफ ठाणे, नासिक और पुणे में चार एफआइआर हुई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यात्रा जारी रहेगी।
किसी ने मुर्गा छोड़ा तो किसी ने बिल्ली को पिलाया दूध
भाजपा और शिवसेना समर्थकों के प्रदर्शनों को बीच पुणे में अलग तरह नजारा दिखा। शिवसैनिकों ने भाजपा कार्यालय में मुर्गा छोड़ दिया। दूसरी तरफ शिवसेना शाखा के बाहर भाजपा समर्थकों ने बिल्ली को दूध पिला कर अपने अंदाज में संदेश दिया।
Updated on:
24 Aug 2021 11:18 pm
Published on:
24 Aug 2021 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
