
sanjay raut
(मुंबई): कर्नाटक चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद सरकार बनने को लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अवसर देना संवैधानिक नियमों की पालना होगी। जबकि कांग्रेस और जेडीएस को यह मौका नहीं दिया गया तो इससे लोकसभा की कार्यवाही पर असर पड़ सकता है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते है क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन कर सरकार बना सकती है। वर्तमान में कर्नाटक में सरकार का बनना राज्यपाल वजुभाई वाला पर निर्भर है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सरकार निर्माण से पहले संवैधानिक नियमों की चर्चा करते हुए बीजेपी का समर्थन किया।
बीजेपी को देना चाहिए पहला मौका:- संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस को मौका नहीं दिया गया तो विपक्षी दल संसद की कार्यवाही को बाधित कर सकते हैं। राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस और जेडीएस के पास 116 विधायकों का समर्थन है और फिर भी राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं देते हैं तो इसका असर संसद में दिख सकता है और कई दिनों के लिए कार्यवाही बाधित हो सकती है। हालांकि राउत ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा कर सकती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को पहले आमंत्रित करना संवैधानिक नियम है।
कांग्रेस और जेडीएस कर रहे दावा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी 104 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदुरप्पा ने आज सुबह साढ़े दस बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद, येदुरप्पा विधायक दल के नेता चुने जाने की जानकारी राज्यपाल को देंगे और सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश करेंगे। हालांकि कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
Published on:
16 May 2018 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
