इसलिये पंजाब पुलिस ने किया था गिरफ्तार
कांग्रेस हाईकमान तक मजबूत पकड़ रखने वाले संदीप तिवारी को करीब 5 माह पहले लखनऊ पुलिस, एसटीएफ के सहयोग से पंजाब पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था और उन्हें पंजाब ले जाकर उनके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर उन्हें जेल भेज दिया था। उन ऊपर आरोप यह लगा था कि उनका सम्बन्ध और संरक्षण पंजाब के बब्बर खालसा के आतंकियों से था। उस समय उनकी लखनऊ में गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी में काफी हाय तौबा मची थी। जिले के कांग्रेसी नेताओं ने पिन्टू तिवारी की गिरफ्तारी को विपक्षी दलों की साजिश करार दिया था। कांग्रेसी नेताओं ने तब यह कहा था कि सच कभी हारता नहीं, बल्कि परेशान होता है।