26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Rangoli 2022: दीपावली पर खुद रंगोली बनाती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रसेज, आप भी देखें

Diwali Rangoli 2022: कंगना रनौत से लेकर विद्या बालन तक कई एक्ट्रेसेज दीपावली के मौके पर खुद रंगोली बनाती हैं। आज हम आपको उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो रंगोली बनाने में माहिर हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Oct 21, 2022

bollywood_actresses_themselves_make_rangoli_on_diwali_see_the_pictures.jpg

Bollywood actresses themselves make Rangoli on Diwali

दीपावली (Diwali) का त्योहार हो और घरों की साज-सजावट न हो, ऐसा हो नहीं सकता। त्योहर की असली रौनक ही तब पता चलती है, जब हर घर दिए की रोशनी से जगमगाते मिलें। इन सभी सजावाटों के बीच एक अहम चीज है रंगोली (Rangoli), जिसके बिना तो दीपावली का त्योहर भी अधूरा है। वैसे रंगोली बनाने में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज (Bollywood Actress) भी शामिल हैं, जो इस खास मौके पर अपने घर को खुद सजाने का हुनर रखती हैं और घर के बाहर खूबसूरत रंगोली बनाती हैं। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं, उन एक्ट्रेसज के बारे में जो रंगोली बनाने में माहिर हैं...

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की। वैसे तो कंगना अपनी बेबाकी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन उनके पास एक हिडन टैलेंट भी है, वो है रंगोली बनाने का। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आई पिक्चर्स बता रही है। कंगना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हर चीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसमें से एक है, रंगोली मेकिंग। कंगना अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ रंगोली बनाते हुए नजर आईं थी। कंगना दीवाली के मौके पर अपने घर में रंगोली खुद ही बनाती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

रंगोली बनाने में मस्तानी फेम दीपिका पादुकोण भी पीछे नहीं हैं। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेज की लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही वह घरेलू भी हैं। यहां घरेलू से मतलब है कि उन्हें घर की साज-सजावट करना भी काफी पसंद है। दीपावली के अवसर पर दीपिका खुद ही रंगोली बनाती हैं। इससे पहले फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के प्रमोशन के समय भी दीपिका ने खुद ही रंगोली बनाई थी।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)

अब बात करते हैं मिसेज परफेक्शनिस्ट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की। इन्हें हम मिसेज परफेक्शनिस्ट इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये खुद को भी बहुत अच्छी तरह से फिट रखती हैं। ठीक उसी तरह शिल्पा अपने घर को भी अच्छी तरह से डेकोरेट करके रखती हैं। इसी तरह से वे त्योहर के मौके पर रंगोली बनाकर अपने घर को सजाना पसंद करती हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो वे भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न हों लेकिन त्योहारों पर उनका लुक देखने लायक होता है। अनुष्का ने ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे पति विराट कोहली के साथ खड़ी हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में फूलों से बनी हुई रंगोली है, जिसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुष्का दीपावली पर खुद ही रंगोली बनाती हैं।

विद्या बालन (Vidya Balan)

दीपावली के अवसर पर घर में रंगोली बनाने में बॉलीवुड की एक्ट्रेस विद्या बालन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विद्या रंगोली के पास बैठी हुईं हैं। वह दीपावली के खास त्योहार पर खुद ही रंगोली बनाती हैं और अपने घर की सजावट करती हैं।