
सकते में बॉलीवुड: बेंगलूरु पुलिस ने सिद्धार्थ कपूर को हिरासत में लिया
मुंबई. क्रूज ड्रेग केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) NCB की क्लीन चिट के बाद बॉलीवुड एक बार फिर सकते में है। रेव पार्टी में कथित तौर पर ड्रग सेवन के लिए बेंगलूरु पुलिस Bangalore Police ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor के भाई और अभिनेता शक्ति कपूर Shakti Kapoor के बेटे सिद्धांत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बतौर डीजे करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत अभिनय में फ्लॉप रहे हैं। कई फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके सिद्धांत वेबसीरीज में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि (14जून) से एक दिन पहले इस खुलासे से मनोरंजन उद्योग को धक्का लगा है। राजपूत से जुड़े मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती Rhea Chakraborty जेल तक जा चुकी हैं। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह सहित कई सेलिब्रिटी से पूछताछ हो चुकी है। वैसे नशे की लत में कई सितारों का फिल्मी करियर बर्बाद हो चुका है। जानलेवा धुएं के छल्ले से उबरने में कुछ सफल रहे तो कुछ विदेश में शरण लेने को मजबूर हुए।
कई सेलिब्रिटी सलाखों के पीछे
राजपूत से जुड़े ड्रग मामले में चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक सहित कई लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। रिया और शोविक जमानत पर जेल से छूटे हैं। घर से गांजा बरामद होने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी सलाखों के पीछे रहे हैं। एजाज खान, गौरव दीक्षित, अरमान कोहली, अर्जुन रामपाल सहित कई सेलिब्रिटी का नाम सामने आ चुका है। इन सभी के घर एनसीबी ने छापा मार कर तलाशी ली।
12 साल तक नशे में डूबे
अभिनेता संजय दत्त 12 साल तक नशे की लत में डूबे थे। नशा छुड़ाने के लिए दिवंगत सुनील दत्त बेटे को अमरीका ले गए। संजू बाबा नशे से उबरने में सफल रहे। वहां से लौटने के बाद संजय ने कई यादगार फिल्में कीं। अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का करियर नशे की भेंट चढ़ गया। प्रतीक अब नशा छोड़ चुके हैं।
भीख तक मांगनी पड़ी
90 के दशक की मशहूर मॉडल और टीवी अभिनेत्री गीतांजलि नशे की लत में डूबी थीं। काम न मिलने की वजह से उनकी माली हालत बहुत खराब थी। कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो गीतांजलि को भीख तक मांगनी पड़ी। उनकी मौत हो चुकी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी ड्रग से जुड़ चुका है।
कैरियर बर्बाद
ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ नाम जुडऩे के बाद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो चुका है। एनसीबी सहित कई एजेंसियों को कुलकर्णी की तलाश है। वह विदेश में हैं। डीजे अकील का करियर ड्रग की भेंट चढ़ चुका है। दुबई में अकील की गिरफ्तारी हुई थी। नशे की लत से रैपर हनी सिंह धीरे-धीरे उबर रहे हैं। कोकीन के साथ मुंबई में गिरफ्तारी के बाद अभिनेता फरदीन खान का करियर खत्म हो गई।
नशे को बाय-बाय
ओवैरियन कैंसर से उबरीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला को भी नशे की लत थी। अब वे नशा छोड़ चुकी हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और बड़ी बहन पूजा को भी नशे की लत थी। दोनों नशे से उबर चुके हैं। अभिनेता शाहरुख की पत्नी गौरी खान विदेश में मारिजुआना का सेवन करते पकड़ी गई थीं।
Published on:
13 Jun 2022 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
