22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mumbai news: ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट समारोह में बोले पूर्व मंत्री राज पुरोहित

ब्राह्मण बगैर भेदभाव के समाज को चरित्रवान बनाने का कार्य करें मुंबई. जिस तरह आदि शंकराचार्य ने सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर लोगों में धार्मिक चेतना को जागृत किया और सभी को एकता के सूत्र में पिरोया। उसी तरह हमें भी बिना भेदभाव किये संगठित होकर सुशिक्षित और चरित्रवान बनकर समाज तथा राष्ट्र को मजबूत करना चाहिए। यह कहना है पूर्व मंत्री राज पुरोहित का।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Subhash Giri

Mar 02, 2020

 ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिक समारोह  आयोजित

ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिक समारोह आयोजित



. जिस तरह आदि शंकराचार्य ने सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर लोगों में धार्मिक चेतना को जागृत किया और सभी को एकता के सूत्र में पिरोया। उसी तरह हमें भी बिना भेदभाव किये संगठित होकर सुशिक्षित और चरित्रवान बनकर समाज तथा राष्ट्र को मजबूत करना चाहिए। यह कहना है पूर्व मंत्री राज पुरोहित का। ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट की ओर से जोगेश्वरी (पूर्व) मे आयोजित वार्षिक समारोह मे बतौर प्रमुख अतिथि के रुप मे उपस्थित राज के पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सभी के लिये कल्याण का कार्य करता है। ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिक कार्यक्रम श्री राम मंदिर ट्रस्ट जोगेश्वरी में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महंत राम कृष्णाचार्य महाराज, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित तथा संपूर्ण भारत से पधारे अनेक विद्वतजनों की उपस्थिति में शुरू हुआ।
कुर्ला निवासी गौरीशंकर तिवारी को ब्राह्मण गौरव पुरस्कार
समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए उद्योगपति लल्लन तिवारी तथा डॉ शीतलाप्रसाद दुबे को ब्राह्मण भूषण पुरस्कार और लालचंद पांडे (पूर्व जिला जज), डॉ राधेश्याम तिवारी, बृजमोहन पांडे, डॉ महीधर मिश्रा, कृष्णकांत मिश्र, पवन पांडेय, गौरीशंकर तिवारी को ब्राह्मण गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थियों को उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान प्रदान किया गया। महंत राम कृष्णाचार्य महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण धर्म का रक्षक और समाज का मार्गदर्शक होता है। इनके कार्यों का समाज अनुसरण करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शभूनाथ मिश्र ने ट्रस्ट की मजबूती के लिए लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की। राहुल एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन उद्योगपति लल्लन तिवारी ने लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करने पर बल देते हुए हर प्रकार के सहयोग का समर्थन किया। समारोह में अमरनाथ मिश्र(पूर्व निदेशक विदेश व्यापार), नरेश तिवारी (उपायुक्त जी एस टी), डॉ राहुल मिश्र,विजय प्रकाश शुक्ल (अपर आयुक्तजी एस टी), कमलाशंकर मिश्र (पूर्व आयुक्त उत्पाद शुल्क), सुधाकर पांडेय, डॉ कृपाशंकर मिश्र ,लोलरक मिश्र, चंद्रशेखर शुक्ल, नलनिकान्त मिश्र, श्रीकांत पांडेय, शिवजी मिश्र, श्रीकांत मिश्र, प्रमोद उपाध्याय, रामललित मिश्र, सुनील मिश्र,सुशील तिवारी, डॉ मनोज दुबे, बागीश दुबे, विनोद पाठक, संतोष तिवारी,श्यामजी मिश्र, धनंजय तिवारी, विनोद हौसला प्रसाद मिश्रा, कमलेश शुक्ल, राकेश पांडे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। समारोह का संचालन अभिनेता प्रेमकुमार तथा आभार मिथिलेश मिश्र ने व्यक्त किया।