11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट से पहले मुंबई के लिए आई अच्छी खबर, महंगाई से मिलेगी थोड़ी राहत!

Mumbai CNG PNG Price: महानगर गैस ने आज (1 फरवरी) से सीएनजी (Compressed Natural Gas) गैस की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की है। इसके बाद शहर में सीएनजी गैस (CNG Gas) का दाम 87 रुपये प्रति किलो हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 01, 2023

mumbai-cng-and-png-price-hiked-again

मुंबईकरों को लगा महंगाई का बड़ा झटका

Mumbai CNG Price: आम बजट से ठीक पहले मुंबई के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। लगातार कई बढ़ोतरी के बाद महानगर गैस ने आज (1 फरवरी) से सीएनजी (Compressed Natural Gas) गैस की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की है। इसके बाद शहर में सीएनजी गैस (CNG Gas) का दाम 87 रुपये प्रति किलो हो गया है।

हालांकि, महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रसोई गैस यानी पीएनजी (PNG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। शहर में पीएनजी (पाइप्ड कुकिंग गैस) की कीमत पहले जैसी ही रहेगी. अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह के बाद दाम में यह पहली कटौती है। यह भी पढ़े-मुंबई में फिर बढ़ें CNG-PNG के दाम, सड़क से लेकर किचन तक आम आदमी की जेब होगी ढीली, जानें नई कीमतें

6 अप्रैल 2022 से मुंबई में सीएनजी की कीमत 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम और आवासीय उपयोग वाली पीएनजी (पाइप्ड कुकिंग गैस) की कीमत 18.50 रुपये बढ़कर 54 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वहीँ, 4 नवंबर 2022 को सीएनजी की कीमत 89.50 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत 54 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

बता दें कि सीएनजी की नई कीमतें मध्यरात्रि से प्रभावी हो गई है। सीएनजी की कीमत कम होने से शहर के सार्वजनिक परिवहन पर प्रभाव पड़ेगा और परिचालन लगत कम होगी। जबकि सीएनजी कारों और टैक्सियों के अलावा सीएनजी पर निर्भर स्कूल बसों और कैब संचालकों का मुनाफा बढ़ेगा। शहर में अभी आठ हजार स्कूल बसें हैं, जिनमें से अधिकांश सीएनजी पर चलती हैं।